रोने से टूटी अस्पताल कर्मचारी की नींद तो गुस्से में आकर तोड़ दिया 3 दिन के मासूम कै पैर

बच्चे की रोने की वजह से अस्पताल के कर्मचारी की नींद टूट गई तो उसने गुस्से में आकर 3 दिन के मासूम बच्चे का पैर तोड़ दिया, लेकिन ये पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया।

देहरादून। उत्तराखंड के एक अस्पताल के कर्मचारी की घिनौनी करतूत कैमरे में कैद हो गई है। रुड़की के एक निजी अस्पताल के कर्मचारी से जो शर्मनाक काम किया उसे देखने के बाद आपका खून खौल उठेगा। उसकी घिनौनी करतूत अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूड़की के रहने वाले वर्णिक नाम के शख्स की पत्नी ने एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे की हालत नाजुक होने के कारण बच्चे डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में एडमिट कर दिया।

 Shocking VIDEO of hospital attendant 'breaking leg' of 3-day-old baby

रात के वक्त आईसीयू में एक पुरुष कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई। देर रात बच्चा अचानक बहुत रोने लगा। बच्चे के रोने की वजह से कर्मचारी की नींद टूट गई। पहली बार कर्मचारी ने उसे पीठ के बल सुलाकर थपथपा दिया, जिसके बाद बच्चा सो गया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही वो फिर से रोने लगा। इस बात से ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी खीज गया और उसने गुस्से में आकर तीन दिन के मासूम का पैर हाथ से मरोड़कर तोड़ दिया।

पैर टूटने के बाद बच्चा दर्द से कराहते हुए लगातार रोने लगा। जब कर्मचारी से वो काबू नहीं हुआ तो उसने फौरन डॉक्टर को इसकी जानकारी दी, लेकिन बच्चा उससे भी काबू में नहीं आया। इसके बाद डॉक्टरों ने बच्चे के माता-पिता को इसकी सूचना दी और बच्चे को फौरन देहरादून के अस्पताल ले जाने की बात कही। देहरादून अस्पताल में उन्हें पता चला कि उसके मासूम बच्चे का पैर तोड़ा गया था।

इस बात से नाराज पिता ने रुड़की जाकर अस्पताल से इसकी शिकायत की, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें वहां से भगा दिया। इसके बाद पीड़ित बच्चे के माता-पिता ने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर अस्पताल के खिलाफ जांच शुरू की तो सीसीटीवी ने सारी पोल खोलकर रख दी। देखें कैसे 3 दिन के मासूम पर अस्पताल के कर्मचारी ने दिखाई हैवानियत...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+