संभोग के लिए मादा को परेशान कर रहा था नर ऑक्टोपस, शैल को हथियार बना किया हमला

क्या आपने समुद्री जीवों में यौन उत्पीड़न का मामला सुना है? वैसे ये बात सुनने में अजीब लग रही, लेकिन वैज्ञानिकों को समुद्र के अंदर नर ऑक्टोपस द्वारा मादा ऑक्टोपस के यौन उत्पीड़न का पता चला है। उन्होंने बतौर सबूत इसका एक वीडियो भी जारी किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप साफतौर पर नर ऑक्टोपस को मादा को परेशान करते देख सकते हैं। (वीडियो-नीचे)

2015 से कर रहे रिकॉर्डिंग

2015 से कर रहे रिकॉर्डिंग

दरअसल सिडनी विश्वविद्यालय के शोधकर्ता 2015 से न्यू साउथ वेल्स के दक्षिणी तट पर जर्विस बे में ऑक्टोपस की रिकॉर्डिंग कर रहे हैं। जिसमें पता चला कि नर ऑक्टोपस मिलकर मादा का यौन उत्पीड़न करते हैं। हालांकि मादा ऑक्टोपस ने भी वक्त के साथ उनसे लड़ने का तरीका इजात कर लिया है। जिसमें वो रेत, शैल और मलबे को अपना हथियार बना लेती हैं। साथ ही उसकी मदद से नर को दूर भगाती हैं।

बचती आई नजर

बचती आई नजर

प्रीप्रिंट सर्वर बायोरेक्सिव पर पोस्ट किए गए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि मादा ऑक्टोपस जिन्हें हेन नाम से भी जाना जाता है, वो नर का हमला होने पर शैल, रेत, मलबे आदि को अपने शरीर के नीचे दबाकर उसको हथियार के रूप में इस्तेमाल करती हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक नर ऑक्टोपस मादा के पीछे संभोग के लिए जाता है, लेकिन वो तैयार नहीं होती। साथ ही वहां से भाग जाती है। इसके बाद वो रेत और शैल से नर के ऊपर हमला शुरू कर देती है।

10 बार फेंका मलबा

10 बार फेंका मलबा

ऑक्टोपस पर रिसर्च करने वाले पीटर गॉडफ्रे-स्मिथ ने न्यू साइंटिस्ट को बताया कि ये स्पष्ट नहीं था कि व्यवहार प्रतिद्वंद्वी, आकस्मिक या कुछ और पर हमला था। आमतौर पर ऑक्टोपस खुदाई करके रेत के अंदर छिप जाते हैं या फिर वो बचने के लिए आसपास पड़ी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। कुछ अन्य फुटेज देखने के बाद टीम को पता चला कि ये जानबूझकर किया गया व्यवहार था, जो डेन-बिल्डिंग या ईटिंग थ्रो से अलग था। एक घटना में हेन ने नर के ऊपर दस बार मलबा फेंका, जो उससे संभोग करने का प्रयास कर रहा था।

1 लाख अंडे देती हैं मादा

1 लाख अंडे देती हैं मादा

अध्ययन के मुताबिक नर कई हमलों को चकमा देने में कामयाब रहा। वहीं ये भी पाया गया कि मादाएं मुख्य आक्रमणकारी लगती हैं। वैसे आमतौर पर मादा ऑक्टोपस 1,00,000 तक पारदर्शी अंडे दे सकती हैं। हालांकि इसमें सभी जिंदा नहीं बच पाते हैं। ज्यादातर अंडे किसी ना किसी समुद्री जीव का भोजन बन जाते हैं। जिस वजह से समुद्र में ऑक्टोपस की आबादी सीमित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+