मां के सामने बंदर ने बच्ची को जड़ दिया जोरदार पंच, Video हुआ वायरल

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला अपनी बेटी के साथ बंदर को चने खिला रही है। वीडियो चीन के एक चिड़ियाघर का है। थोड़ी देर तक तो सब ठीक रहता है, लेकिन उसके बाद बंदर ऐसी हरकत करता है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। महिला की हरकत की वजह से उसकी छोटी सी बच्ची बंदर के गुस्से का शिकार बन जाती है।

 मां की हरकत से बंदर के गुस्से का शिकार बनी बच्ची

मां की हरकत से बंदर के गुस्से का शिकार बनी बच्ची

वीडियो चीन का है। चीन के The China Global TV Network ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी बच्ची अपनी मां के साथ जू में बंदर के पास बैठ कर उसे खाना खिला रही है। बंदर भी बड़े मजे से महिला के हाथ से एक-एक कर चने उठाकर खा रहा है। वहां सब कुछ सामान्य है। मां और बेटी बंदर के बेहद करीब बैठे हैं। थोड़ी देर तक तो ठीक रहा, लेकिन जैसे ही महिला के हाथ में रखे चने खत्म हुए बंदर को गुस्सा आ गया।

 बंदर का पंच

बंदर का पंच

महिला के हाथ में रखा चना खत्म होता है। वो थोड़ा बंदर को चढ़ाती भी है। बंदर को इस बात से गुस्सा आ जाता है और वो पास बैठी बच्ची के मुंह पर तेज घूंसा मारकर उसे गिरा देता है। बंदर के पंच से बच्ची धड़ाम से गिर जाती है। दो-तीन सीढ़ियों पर लुढकने के बाद वो रूकत पाती है। बंदर की हरकत देखकर सब हैरान हो जाते हैं।

 सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

चीन की सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग वीडियो पर खूब कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई ये कहता है जानवरों के इतने करीब जाना गलत हैं तो कोई मां की हरकत को लेकर कमेंट कर रहा है। लोग लिख रहे हैं कि बंदर के खाने से सात मजाक नहीं करना चाहिए। हालांकि वीडियो में इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि बंदर के पंच से बच्ची को कोई नुकसान तो नहीं हुआ या फिर बंदर किस नस्ल का था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+