Video: 90 साल के बुजुर्ग पर शख्स ने किया रॉड से हमला, लोग देखते रहे

नई दिल्ली। कई बार कुछ ऐसी घटनाएं हमारे सामने आती है, जिसे देखकर आपको दुख भी होता है और गुस्सा बी आता है। अमेरिका के मैनहट्टन से ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक शख्स 90 साल के बुजुर्ग को बुरी तरह से पीटता है।

 Shocking moment a man hits a 90-year-old man over the head with iron rod

मैनहट्टन के इनवुड इलाके में 20 से 30 साल के बीच का एक युवक अचानक सड़क से गुजरत रहे बुजुर्ग पर रॉड से हमला कर देता है। घटना शाम 5 बजकर 55 मिनट की है। इस घटना का वीडियो मैनहट्टन पुलिस ने जारी की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ईयर फोन और कैप पहने एक शख्स हाथ में रॉड लिए फुटपाथ पर खड़ा है। वहीं 90 साल के बुजुर्ग शॉपिंग कार्ट लेकर रास्ते से गुजर रहे है। उन्हेों इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि चंद सेकेंड से बीतर कोई उनपर जानलेवा हमला करने वाला है।

युवक जैसे ही बुजु्र्ग शख्स के पास पहुंचता है वो पहले तो उनके शॉपिंग कार्ट को लात मारकर गिरा देता है, जिसके बाद वो अपने साथ लाए लोहे के रॉड से बुजु्र्स शख्स के सिर पर जोरदार हमला करता है। सरेआम हुए इस हमले को लेकर वहां खड़ा एक शख्स युवक को रोकने की कोशिश करता है। लेकिन आरोपी युवक के सिर पर मानो भूत सवार हो। बुजुर्ग को फौरन अस्पताल पहुंचाया जाता है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हलांकि अब तक पुलिस इस बात का पता नहीं लगा सकी है कि आखिर शख्स ने बिना वजह बुजुर्ग पर हमला क्यों किया? पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। देखिए दिन दहाड़े बुजुर्ग पर हुए इस जानलेवा हमले का वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+