अजूबा लेकिन सच: इस महिला के सीने में धड़कती है किडनी
मुरादाबाद। पेट दर्द से परेशान महिला जब डॉक्टरों के पास पहुंची तो एक ऐसा खुलासा हुआ जिसने मेडिकल सांइस को भी गच्चा दिया। डॉक्टर इसे कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं। जी हां सामान्य दशाओं में पेट में कमर से चिपकी रहने वाली किडनी एक महिला के सीने में मिली है। उससे भी चमत्कारी बात ये है कि किडनी बिल्कुल सामान्य तरीके से काम कर रही है। डॉक्टरों को पता तब चला जब मरीज का अल्ट्रासाउंड किया गया।

इसका पता लगाने के लिए महिला के सीने का एक्स रे किया गया। इस एक्स रे में जो सामने आया वो और भी हैरान करने वाला था। किडनी लीवर और डायफ्राम से ऊपर दाहिनी ओर फेफड़े के पास थी। इसका आकार सामान्य था और यह सही ढंग से काम कर रही थी। ओमवती की एक किडनी 45 साल से सीने में काम करती आ रही है। किडनी सामान्य तरीके से ब्लड को फिल्टर करती रही।












Click it and Unblock the Notifications