कपड़े उतारकर शख्स ने सह-यात्री को मारे जोरदार मुक्के, फ्लाइट में फाइट का वीडियो VIRAL

वायरल वीडियो में फ्लाइट में बैठा शर्टलेस शख्स दूसरे यात्री के साथ जमकर हाथापाई करता है। सीट पर बैठा दूसरा यात्री उसे थप्पड़ मारता है। कई लोग बीच बचाव करने भी आते हैं।

Credit: @Bitanko_Biswas/Twitter

Shirtless man fighting with co-passenger: फ्लाइट में यात्रियों के बीच बहस के कई वीडियोज सामने आते रहते हैं। कई बार विमान में यात्रा के दौरान केबिन क्रू की भी यात्रियों से अनबन हो जाती है और तुरंत ही वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं। लेकिन इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दो यात्री आपस में बहस नहीं बल्कि सीधे हाथापाई करने लगते हैं। क्लिप में एक यात्री तो बिना शर्ट के ही नजर आ रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शर्टलेस हुआ यात्री और फिर

शर्टलेस हुआ यात्री और फिर

वीडियो में बिना शर्ट के दिख रहा एक यात्री सीट पर बैठे दूसरे यात्री को जबरदस्त मुक्के मारने लगता है। इतने में दूसरा यात्री भी शर्टलेस यात्री को थप्पड़ मार देता है। देखते ही देखते दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई होने लगती है। मामले को बढ़ता देख कुछ अन्य यात्री और विमानकर्मी दोनों को रोकने की कोशिश करते हैं।

वायरल हुआ फ्लाइट का ये वीडियो

फ्लाइट में बैठे अन्य यात्री शर्टलेस यात्री को पकड़ने की कोशिश करते हैं। कई लोग उसे खींचते हुए दिखे। हालांकि, वो यात्री किसी की सुनने को तैयार ही नहीं था। वो बस सीट पर बैठे यात्री को घूंसे मारे ही जा रहा था। वहीं बैठा हुआ यात्री भी उसे थप्पड़ मार रहा था।

'आजकल फ्लाइट में कोई स्टैंडर्ड नहीं'

'आजकल फ्लाइट में कोई स्टैंडर्ड नहीं'

इस क्लिप को ट्विटर पर @Bitanko_Biswas नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया। इसे लाखों लोगों ने देखा और नेटिजन्स ने रिएक्ट भी किया। एक यूजर ने कहा कि आजकल फ्लाइट में भी कोई स्टैंडर्ड नहीं बचा। शिक्षित हो या अशिक्षित, कोई भी विमानकर्मियों या फिर साथी यात्री के साथ गलत व्यवहार कर देता है।

'फ्लाइट से बाहर फेंक देना चाहिए'

'फ्लाइट से बाहर फेंक देना चाहिए'

एक यूजर ने कहा कि ऐसे लोगों को फ्लाइट से बाहर फेंक देना चाहिए। इसके साथ ही इनपर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि ये शख्स सिर्फ अपनी शर्ट मांग रहा था। हालांकि, उड़ान के बारे में इतनी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

फ्लाइट में पहले भी हुई ऐसी घटना

फ्लाइट में पहले भी हुई ऐसी घटना

बता दें कि इससे पहले कोलकाता जाने वाली थाई स्माइल एयरवेज की बैंकॉक-इंडिया की फ्लाइट में भी दो यात्रियों के बीच झगड़ा हो गया था। इस फ्लाइट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

Recommended Video

      Delhi To Patna Indigo Flight में Air Hostess से छेड़छाड़, कैप्टन से भी बदतमीजी | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+