VIDEO: मरी व्हेल पर टूट पड़ी टाइगर शार्क, वीडियो देख सहम जाएगा आपका दिल!

हवाई, अप्रैल 15: समुद्री जीवन रहस्यों भरा है। कभी कभी हमें समुद्र होने वाली हलचलों के बारे में पता चल जाता है। समुद्री जीवन से जुड़ी एक ऐसी ही घटना सामने आई है। अमेरिका के हवाई द्वीप पर एक टाइगर शार्क व्हेल मछली के शव को खाती दिखी। ओआहू बीच पर मरी हुई व्हेल का शव देखे जाने के बाद अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है। हवाई समाचार न्‍यूज नाउ ने मंगलवार को बताया कि टाइगर शार्क को व्हेल के अवशेषों को खाते हुए देखा गया था। जो बहकर तट के किनारे आ गई थी।

दुर्लभ दृश्य के देखने के लिए समुद्र के किनारे पहुंचे लोग

दुर्लभ दृश्य के देखने के लिए समुद्र के किनारे पहुंचे लोग

होनोलुलु ओशन सेफ्टी डिवीजन के लेफ्टिनेंट डेविड लूई ने बताया कि, जब हम एक स्की के जरिए व्हेल के अवशेष को बाहर लेकर आने की कोशिश कर रहे थे, तभी वहां एक टाइगर शार्क भी गई। शार्क ने पहले स्की के चारों ओर चक्कर लगाया। इसके बाद उसने व्हेळ के अवशेष को ले जाने की कोशिश की। वह लगातार हमें डराने की कोशिश कर रही थी। हालांकि इस दौरान दुर्लभ दृश्य के देखने के लिए समुद्र के किनारे पहुंच गए।

 व्हेल के अवशेष के सैंपल लिए गए

व्हेल के अवशेष के सैंपल लिए गए

होनोलुलु के एक स्थानीय निवासी ने बताया कि, हम तट के किनारे आराम कर रहे थे, तभी हमने एक शार्क को किसी को चीज को काटते हुए देखा। हवाई विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य और स्ट्रैंडिंग लैब के प्रशिक्षण समन्वयक निकोलस हॉफमैन ने कहा हर साल लगभग 20 मृत व्हेल और डॉल्फ़िन प्रशांत के आसपास अमेरिकी धरती पर पहुंचते हैं। हॉफमैन की टीम ने व्हेल के अवशेष के सैंपल लिए। ताकि पता लगाया जा सके कि, उसकी मौत किस वजह से हुई।

वीडियो देख सहम जाएगा आपका दिल!

जब कोई व्हेल का शव बहकर समुद्र के किनारे आ जाता है तो उसके लिए हवाईयन मूल निवासियों का एक कल्चर प्रोटोकॉल होता है। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि, सार्वजनिक सुरक्षा हमेशा सर्वोपरि होती है, इस मखाना व्हेल का ध्यान रखना होगा। हम इसे जमीन पर ले जाकर दफना देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+