आपने कभी देखी है मछलियों की ऐसी लड़ाई, देखि‍ए वीड‍ियो

नई द‍िल्‍ली। पानी में तैरती हुई मछ‍लियां बहुत खूबसूरत द‍िखती हैं न। लेकिन क्‍या आपने कभी इन मछ‍ल‍ियों की लड़ाई देखी है। अगर नहीं तो देख‍िए सोशल मीड‍िया पर मछ‍ल‍ियों की लड़ाई का ऐसा ही वीड‍ियो वायरल हो रहा है। इस वीड‍ियो में आप शार्क मछली को लड़ते हुए देखेंगे। इस वीड‍ियो को अब तक 50 लाख से भी ज्‍यादा लोग देख चुके हैं।

आपने कभी देखी मछलियों की ऐसी लड़ाई, देखेंं वीड‍ियो

दरअसल, फ्लोरिडा के बीच पर शार्क का झुंड लड़ते-लड़ते बीच के क‍िनारे जा पहुंचा। इसे देखकर लोग दंग रह गए। कई लोगों ने म‍िलकर इन दोनों मछ‍ल‍ियों को दूर भगाने की कोशिश की। वे सभी इस तरह से झगड़ रही थीं कि उन्‍हें छुड़ाना बेहद मुश्किल था। बीच पर खड़े कुछ लोग बड़ी तल्‍लीनता के साथ इस नजारे को देख रहे थे।

एडकॉक ने बताया जब हम लोग बीच पर मस्‍ती कर रहे थे तभी कुछ शार्क मछ‍ल‍ियां वहां आईं और उनमें से दो मछ‍ली खूब तेजी से आपस में लड़ने लगीं। इन्‍होंने इस वीड‍ियो को अपने फेसबुक पेज पर शेयर क‍िया है। काफी गहमागहमी के बाद वहां पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। हालांक‍ि ज‍िस समय ऐसा हो रहा था उस समय कुछ लोग पानी में थे। वे आनन-फानन में कैसे भी करके बाहर आ गए। 10 मिनट तक अफरातफरी के माहौल के बाद शार्क का झुंड गहरे पानी में दूर निकल गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+