ये है असली जबरा फैन! दोस्त की पीठ पर चढ़कर शाहरुख की 'पठान' देखने पहुंचा शख्स

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान का एक दिव्यांग फैन दोस्त के कंधे पर चढ़कर मीलों दूर का सफर तय कर फिल्म देखने पहुंचा। अब ये फैन चर्चा में बना हुआ है और लोग इसे रियल हीरो बता रहे हैं।

Credit: @iamsrkfan_brk/Twitter

शाहरुख खान की 'पठान' का इन दिनों खूब बोलबाला है। पहले ही दिन दुनियाभर में 100 करोड़ की कमाई करने वाली ये पहली फिल्म बन चुकी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात की जाए, तो फिल्म ने दूसरे दिन 127 करोड़ की बंपर कमाई की है। इसके साथ ही 'पठान' फिल्म अब तक की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर फिल्म बन चुकी है। फिल्म की कमाई के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग किस कदर इसे देखने के लिए पागल हो रहे हैं। सिनेमा हॉल हाउसफुल जा रहे हैं। इस बीच शाहरुख खान का एक जबरा फैन जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है, जो दिव्यांग होने के बाद भी शाहरुख की फिल्म देखने दोस्त के सहारे जा पहुंचा।

'पठान' के लिए फैंस का क्रेज

'पठान' के लिए फैंस का क्रेज

शाहरुख खान की 'पठान' रिलीज क्या हुई, थिएटर के बाहर लोगों की जमकर भीड़ इकट्ठा होने लगी। किंग खान के लिए लोगों का क्रेज साफ तौर पर देखने को मिला। लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे कि किसी तरह टिकट्स उन्हें औरों से पहले मिल जाए। इस बीच किंग खान का एक फैन सुर्खियों में बना हुआ है।

वायरल हुआ वीडियो

शाहरुख खान के इस जबरा फैन की जबरदस्त चर्चा हो रही है। इस शख्स का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स अपने दोस्त की पीठ पर चढ़ा हुआ है और रिपोर्टर उससे कुछ सवाल पूछता नजर आ रहा है। रिपोर्टर बंदे से पूछ रहा है कि वो कहां से आया है। बता दें कि ये दिव्यांग शख्स शाहरुख की फिल्म देखने के लिए बिहार के भागलपुर से पश्चिम बंगाल के मालदा जा पहुंचा।

पीठ पर दोस्त को बैठाए नजर आया शख्स

पीठ पर दोस्त को बैठाए नजर आया शख्स

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मालदा में समसी पवन टॉकीड सिनेमा हॉल के बाहर एक दोस्त शख्स को अपनी पीठ पर उठाए हुए है। वीडियो के कैप्शन में भी लिखा हुआ है कि शाहनगर का एक विकलांग फैन, जो अपने पैरों पर चल नहीं सकता। वो बिहार के भागलपुर से अपने दोस्त के कंधे पर सवार होकर पश्चिम बंगाल के मालदा में समसी पवन टॉकीज सिनेमा हॉल में फिल्म देखने पहुंचा।

वीडियो देख उमड़ा फैंस का प्यार

वीडियो देख उमड़ा फैंस का प्यार

वायरल हो रहा ये वीडियो काफी भावुक कर देने वाला है। सोशल मीडिया पर लोग इसे देखने के बाद तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस शख्स को रियल हीरो बताया है। वहीं एक ने कहा कि ये शाहरुख खान की पॉपुलैरिटी की तरफ इशारा करता है। एक ने कहा कि यार प्यार हो तुम लोग। एक शख्स ने कहा कि शाहरुख खान ने 32 सालों में इसी प्यार को तो कमाया है। बायकॉट करलो लेकिन इस हवा को कैसे रोकोगे?

'ऐसी दीवानगी... देखी नहीं कहीं'

'ऐसी दीवानगी... देखी नहीं कहीं'

एक यूजर ने कहा कि ऐसी दीवानगी.. देखी नहीं कहीं मैंने। वहीं एक फैन ने कहा कि शाहरुख खान के लिए लोगों का प्यार ऐसा ही है। एक ने कहा कि ये आशीर्वाद है कि कोई दिव्यांग फैन आपकी फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। एक ने कहा कि असली हीरो तो वो दोस्त है, जो उसे उठाकर ले आया।

Recommended Video

    Pathaan Break Records|Box Office पर चला 'पठान' का जादू, Release के साथ तोड़े रिकॉर्ड| वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+