होम वर्क ना करने पर टीचर ने बच्ची का किया ऐसा हाल, वायरल वीडियो देखकर खौल उठेगा खून
Girl suffer with trauma: एक बच्ची को होमवर्क ना करने पर टीचर ने इतने जोरदार थप्पड़ मारे कि वो मेंटल ट्रॉमा में चली गई। बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है।

Teacher slaps girl: उत्तर प्रदेश में एक चौंकाने वाले मामले में टीचर ने एक बच्ची को होमवर्क ना करने पर चांटे मारे। बच्ची लखनऊ के किसी प्राइवेट स्कूल के LKG की स्टूडेंट है।
(वीडियो-नीचे)
रिपोर्ट्स की मानें तो बच्ची के साथ जब स्कूल में इस तरह का व्यवहार किया गया तो एक हफ्ते तक वो स्कूल ना जाने की जिद करती रही। अब सोशल मीडिया पर इस बच्ची का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
बच्ची को होश में लाने की हुई कोशिश
वीडियो काफी हैरत भरा है, जिसमें बच्ची के मां-बाप उसे होश में लाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। बच्ची को एक औरत ने अपनी गोद में लिया हुआ है, जो शायद उसकी मां भी हो सकती है। वो बता रही है कि बच्ची को सिर पे भी मारा हुआ है और उसके साथ काफी मारपीट हुई है। बच्ची को होश में लाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
किसी का भी खौल उठेगा खूुन
बच्ची काफी मशक्कत के बाद भी होश में नहीं आ पा रही। ये वीडियो देखने के बाद किसी का भी खून खौल जाएगा। वीडियो को 50 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। और हजारों लोगों ने इसपर रिएक्शन भी दिया है। लोगों ने टीचर की इस हरकत को बेहद खराब बताते हुए कार्रवाई की मांग की।
वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि 7 साल की एक लखनऊ की लड़की मेंटल ट्रॉमा से गुजर रही है। स्कूल टीचर ने इस बच्ची को कई बार थप्पड़ मारे हैं। बच्ची की हालत देखने के बाद कोई भी खुद को भावुक होने से नहीं रोक पाएगा।
भड़क उठे लोग
कई लोग वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि मेरी भी छोटी बहन की टीचर ने उसे इतना मारा कि उसे बुखार आ गया। उसकी हालत खराब होने लगी। एक ने कहा कि यहां के टीचर सब जल्लाद हैं। कई लोगों को इस वीडियो को देखने के बाद बेहद गुस्सा आ रहा है।
यहां देखें वीडियो...
Uttar Pradesh: A 7-yr-old Lucknow girl suffers mental trauma after school teacher slapped her multiple times.
— Ahmed Khabeer احمد خبیر (@AhmedKhabeer_) May 20, 2023
pic.twitter.com/Y8D69VG07g












Click it and Unblock the Notifications