VIDEO: 'सर्बिया की सड़कों पर रात होते ही आ जाती है डांसिंग लेडी, देखने वाले हो रहे गायब', आखिर क्या है सच्चाई?
भारत में आपने भूत-प्रेत की तमाम कहानियां सुनी होंगी, लेकिन आज हम आपको सर्बिया की एक रोचक खबर बताने जा रहे। वहां पर पिछले कुछ सालों से एक 'चुड़ैल' की खूब चर्चा हो रही, हालांकि अभी तक पता नहीं चल पाया है कि उसका मामला सच है या झूठ। (वीडियो)
इस पूरे मामले की शुरुआत सितंबर 2019 में हुई। उस वक्त रात को सड़कों पर एक औरत डांस करते दिखी। लोग कुछ समझ नहीं पा रहे थे कि वो क्या है। किसी ने उसे फ्रैंक वीडियो कहा तो किसी ने उसे भूत-प्रेत से जोड़ दिया।

कुछ दिनों बाद लोगों ने उसका नाम 'डांसिंग लेडी' रखा। इसके साथ ही उससे जुड़ी नई-नई बातें सामने आने लगीं। लोग उसे बुरी आत्मा मान रहे थे, जो लोगों को डराती है। एक ने तो उसे हमलावर कह दिया।
पिछले कुछ दिनों से इस डांसिंग लेडी की फिर से चर्चा होने लगी। कुछ लोगों ने इसके वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए, जिस पर करोड़ों व्यूज आए। इसके साथ ही लोगों को सतर्क रहने को कहा जा रहा।
कुछ यूजर्स ने दावा किया कि डांसिंग लेडी काफी खतरनाक है। इसको आज तक जिस-जिस ने देखा, वो गायब हो गया। एक अन्य ने बताया कि अभी तक दो लोगों की मौत इसके चक्कर में हुई है, जबकि कई लोग गायब बताए जा रहे।
एक यूजर ने बताया कि पहली बार सिटी अस्पताल के पास एक कोने में इसे डांस करते हुआ देखा गया था। उस वक्त एक शख्स ने इसका वीडियो बनाने की कोशिश की, तो ये चाकू लेकर उसके पीछे दौड़ पड़ी।
वैसे सर्बिया के इतिहास में ये काफी पुराना रहस्य है। 1998 में कई लोगों ने इसे बीच सड़क डांस करते देखा था। इसके बाद 2009 में इस मामले ने दोबारा तूल पकड़ा। वैसे उस वक्त फोन और कैमरे का चलन कम था, ऐसे में इसके वीडियो और फोटो नहीं मिले थे।
साल 2019 में एक टिकटॉकर ने इसका वीडियो अपलोड किया था। जिसके बाद हड़कंप मच गया। तब से कई लोगों ने इसे देखने का दावा किया।
Recommended Video
क्या है सच्चाई?
इस मामले में दो तर्क दिए जा रहे। पहला महिला पर किसी भूत-प्रेत की बाधा है। ऐसी कहानियां दशकों से सुनाई जा रहीं। ये डांसिंग लेडी रात को सबको परेशान करने निकलती हैं। दूसरी थ्योरी ये है कि डांसिंग डेली की कहानी काफी वक्त से प्रचलित है। अब लोगों ने इसका फेक वीडियो बनाया और व्यूज के लिए वायरल कर दिया।
क्या कह रहे अधिकारी?
सरकार और प्रशासन को भी पूरा मामला पता है। उनके मुताबिक सोशल मीडिया पर लोगों के गायब होने की बात कही जा रही, लेकिन जमीनी स्तर पर ऐसी कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। ऐसे में इसकी सच्चाई के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है।












Click it and Unblock the Notifications