'मैया रे मोहे ब्याह दे हिंदुस्तान...' एक बार फिर घूंघट डालकर सीमा भाभी ने दिखाई अदाएं, Video Viral
जबसे सीमा हैदर बॉर्डर पार कर भारत आई है, तबसे हर तरफ बस उन्हीं की चर्चा हो रही है। पाकिस्तानी भाभी को लोग काफी पसंद करते हैं और उनकी रील्स और वीडियोज का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में सीमा हैदर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही है।
वायरल वीडियो में सीमा हैदर मैया रे मोहे ब्याह दे हिंदुस्तान...गाने पर ठुमक रही है। सीमा भाभी का ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। क्लिप में सीमा को मरून साड़ी पहने देखा जा सकता है।

बीते दिनों सीमा भाभी ने उस वक्त बवाल काटा, जब लोगों को पता चला कि कोई महिला पाकिस्तान से भारत आई है, वो भी अवैध तरीके से। उस समय सचिन मीणा भी खूब सुर्खियों में रहे थे। हर कोई दोनों की प्रेम कहानी की ही चर्चा कर रहा था।
इस वीडियो में सीमा हैदर पाकिस्तानी छोरी बोली अपनी मां के कान में, मोरी मैया री, मोहे ब्याह दे हिंदुस्तान में गाने पर अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। इस गाने में सीमा के एक्सप्रेशंस देखने के बाद लोग उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
यहां देखें सीमा हैदर का वीडियो...
बताते चलें कि पिछले लंबे समय से सीमा हैदर और सचिन मीणा सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों की लव स्टोरी सामने आने के बाद सचिन की पड़ोसन के वीडियोज काफी वायरल हुए थे, जिसमें उन्होंने सचिन को लप्पू, झींगुर और न जाने क्या-क्या कहा था। इसके बाद सचिन की पत्नी सीमा ने मिथिलेश को काफी खरी खोटी भी सुनाई।
सीमा हैदर की बात करें तो पाकिस्तान से वो चार बच्चों संग अपने प्यार को पाने के लिए भारत आई। इसके बाद सीमा ने सचिन से शादी कर यहीं घर बसा लिया। अब सीमा और सचिन चारों बच्चों संग यहीं रह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications