'ऐसा लग रहा उसकी आत्मा रखवाली करने आई है', बिना सिर वाले सिक्योरिटी गार्ड की फोटो वायरल, क्या है राज?
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक गार्ड की फोटो वायरल हो रही, जिसका सिर नहीं दिख रहा। इसके बाद से लोग तरह-तरह की बातें कर रहे। हालांकि इस फोटो का राज क्या है, वो कोई नहीं बता पाया।
दरअसल सोशल नेटवर्किंग साइट reddit पर confusing_perspective नाम के अकाउंट से एक फोटो शेयर की गई। जिसमें एक शख्स दुकान के बाहर बैठा नजर आ रहा, जिसका शटर बंद है। ऐसे में दावा किया गया कि वो वहां का गार्ड है।

तस्वीर को ध्यान से देखने पर पता चल रहा कि फोटो में उसका सिर नहीं है और वो सोने वाली मुद्रा में है। लोगों ने तुरंत इस फोटो को वायरल कर दिया। हालांकि किसी ने नहीं बताया कि ये कहां की है।
फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि ये तो बिना सिर वाला राक्षस लग रहा, जबकि एक अन्य यूजर ने उसे भूतिया गार्ड बताया, जिसके सिर नहीं है और वो रात को पहरा देने आता है।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि ज्यादा जूम करके देखिए तो आपको उसका चेहरा नजर आ जाएगा, हालांकि ऐसा करने पर गार्ड का चेहरा नहीं दिखा। कुछ ही देर में इस फोटो पर कमेंट की बाढ़ आ गई।
क्या है सच्चाई?
किसी ने भी इस फोटो की सच्चाई नहीं बताई। एक यूजर के मुताबिक फोटो लेते वक्त कैमरा तेजी से हिला होगा, इस वजह से उसका सिर गायब नजर आ रहा। कई बार फोन में ऐसा हो जाता है। एक अन्य ने बताया कि फोटो इस एंगल से ली गई कि गार्ड का चेहरा ना दिखे और लोगों को डराया जा सके। कुछ लोग इसे फोटोशॉप का कमाल बता रहे हैं।
काफी पुरानी है ये फोटो
जब हमने इस फोटो को लेकर इंटरनेट पर रिसर्च की तो पता चला कि ये काफी पुरानी है। पिछले साल भी बहुत से लोगों ने इस फोटो को शेयर किया था। साथ ही कई दिनों तक इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर चली थी।












Click it and Unblock the Notifications