'उसे देखते ही मार देना था', जाल में मछली की जगह फंसा रहस्यमयी जीव, मुंह की बनावट देख डरे लोग

अमेरिका में मछुआरों को एक रहस्यमयी जीव मिला, जो एलियंस जैसा दिख रहा था। बाद में पता चला कि वो सी लैम्प्रे है। ये एक तरह का समुद्री जीव है।

Sea lamprey

समुद्र रहस्यमयी जीवों से भरा हुआ है। उसमें रहने वाली कुछ प्रजातियां तो ऐसी हैं, जिसके बारे में आम लोगों को नहीं पता। ऐसे में जब उनका आमना-सामना होता है, तो लोग डर जाते हैं।

हाल ही में अमेरिका के न्यूयॉर्क के हडसन घाटी में एक अजीब सा जानवर मिला, जिसको देखकर लोगों के होश उड़ गए। कुछ लोगों ने इसकी फोटो लेकर फेसबुक पर डाल दी, जिसके बाद से लोग इसके बारे में जानने को कोशिश कर रहे।

फोटो डालने वाले शख्स ने लिखा कि मैं मछली पकड़ने गया था, तभी अचानक से मेरे जाल में एक अजीब सा जानवर फंसा। वो देखने में बहुत ज्यादा डरावना था, उनको उसके बारे में नहीं पता, ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया।

इस पर एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि ये तो एलियंस की तरह दिख रहा, जो पेट को फाड़ देता है। एक अन्य ने लिखा कि मैंने भी ऐसी अजीब चीज देखी थी, वो शायद दो फीट लंबा था और स्टार वार्स के करेक्टर जैसा लग रहा था।

एक यूजर ने लिखा कि ये तो दूसरे ग्रह से आया लग रहा, इसे देखते ही मार डालना था। हालांकि बहुत से लोग ऐसे थे, जिन्होंने इस अजीब से जीव को पहचान लिया।

क्या है सच्चाई?
जीव विशेषज्ञों के मुताबिक ये सी लैम्प्रे हैं, जो खारे और फ्रेश वॉटर दोनों जगह पर जिंदा रह लेते हैं। इसे 'वैम्पायर फिश' भी कहा जाता है, क्योंकि इनके मुंह वाला हिस्सा बहुत अजीब होता है। जब भी इनको अंडे देना होता है , तो ये समुद्र या झील से नदियों की ओर चले जाते हैं।

इनमें नर का काम घोंसले बनाने का होता है। जब वो तैयार हो जाते हैं, तो मादा उसमें अंडे देती हैं। इनके मुंह में लैम्फ्रेडिन नाम तरल पदार्थ होता है, जिसको ये शिकार के शरीर में डालते हैं। उससे उसके अंदर ब्लड क्लाटिंग होती है और वो मर जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+