मछुआरे के हाथ लगा जैकपॉट, जाल में फंसी दुर्लभ Blue lobster, हो गया मालामाल

नई दिल्ली, 04 सितंबर: ईश्वर जिसे देता है, उसे छप्पर फाड़कर ही देता है। अभी कुछ दिन पहले मुंबई में एक मछुआरा रातों रात करोड़पति बना था, जिसके जाल में फंसी 'सोने के दिल' वाली मछलियां करोड़ों में बिकी थी। वहीं अब एक और मछुआरे के हाथ भी ऐसा ही एक बड़ा जैकपॉट लगा है। दरअसल, मछली पकड़ने का काम करने वाले मछुआरे की एक दिन किस्मत ऐसी चमकी की वो पलभर में माला-माला हो गया। क्या है पूरा मामला पढ़िए खबर...

दुर्लभ नीले रंग का मिला लॉबस्टर

दुर्लभ नीले रंग का मिला लॉबस्टर

स्कॉटलैंड (यूके) के एबरडीन में एक तट पर मछली पकड़ते वक्त 47 साल के मछुआरे रिकी ग्रीनहोव के हाथ बड़ा ही दुर्लभ नीले रंग का लॉबस्टर हाथ आ गया। रिपोर्ट की मानें तो पकड़ा गया नीले रंग का यह लॉबस्टर 20 लाख लॉबस्टर में से एक होता है। रिकी के मुताबिक वो 14 साल की छोटी उम्र से मछली पकड़ने का काम कर रहा है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है।

20 लाख में से एक होती है नीले रंग की झींगा मछली

20 लाख में से एक होती है नीले रंग की झींगा मछली

बता दें कि यह दुर्लभ ब्लू लॉबस्टर मछली जिसे आम बोलचाल की भाषा में झींगा मछली भी कहा जाता है। उसका नीला रंग होना अपने आप में काफी दुर्लभ होता है। 20 लाख झींगा मछली में से कोई एक नीले रंग की होती है, और जो नीले रंग की होती है। वो किस्मत बदलने में देर नहीं लगाती। जैसे स्कॉटलैंड के मछुआरे रिकी ग्रीनहोव के साथ हुआ।

इस मछुआरे के हाथ लगा जैकपॉट

इस मछुआरे के हाथ लगा जैकपॉट

वहीं रिकी ग्रीनहोव के मुताबिक वो 47 साल का हो गया, लेकिन पहली बार उसके हाथ दुर्लभ ब्लू लॉबस्टर मछली लगी है। उसने बताया कि पहली बार जब मैंने इसे देखा तो एक बार तो मुझे मेरी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन फिर मैंने बिना देरी किए उसे एक बॉक्स में डाल दिया। रिकी ने इसकी फोटो अपने फेसबुक अकाउंट पर भी शेयर की है, जो अब देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

मछुआरे ने जताई अपनी इच्छा

मछुआरे ने जताई अपनी इच्छा

रिकी के मुताबिक लॉबस्टर का वजन 1.5 किलो है और इसकी कीमत लगभग 25 पाउंड स्टर्लिंग होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी में मेकडफ एक्वेरियम को दूंगा अगर को इसे रखने की इच्छा जताते है तो ठीक है इसे वापस समुद्र में छोड़ दूंगा। बता दें कि यह लॉबस्टर एक आनुवांशिक विकार के कारण नीले रंग के होते हैं। जिसकी वजह से वो औरों की तुलना में ज्यादा प्रोटीन देते हैं।

मुंबई के मछुआरे के जाल में फंसी थी घोल मछलियां

मुंबई के मछुआरे के जाल में फंसी थी घोल मछलियां

आपको बता दें कि ऐसा पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई ऐसी खबरें सामने आ चुकी है, जब किसी मछुआरे के हाथ ऐसी मछली लगी हो, जिसे बेचने के बाद वो रातो-रात करोड़पति बन गया। हाल ही में महाराष्ठ्र के पालघर में एक मछुआरे के जाल में 175 के करीब घोल मछलियां फंसी थी, जिसकी बाद एक मछली उसने 85 हजार रुपए के हिसाब के 1.33 करोड़ में सारी मछली बेचकर रातों रात करोड़पति बन गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+