सवा लाख की स्कूटी, सर्विस सेंटर ने भेजा 9 लाख का बिल, गुस्साए मालिक ने शोरूम के बाहर बरसाए हथौड़े, देखें Video

फाइनेंस पर वाहन लेने या फिर बाइक सर्विस के बिल में अक्सर गड़बड़ी के मामले में सामने आते हैं। लेकिन एक मामला ऐसा आया जिसकी सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। एक वायरल वीडियो में दो शख्स को एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को तोड़ते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि ये स्कूटर के मालिक हैं और ओला कंपनी के कथित रूप से भेजे गए एक अनुचित बिल को लेकर गुस्से में थे। वे कंपनी के शोरूम के बाहर पहुंचे और अपने स्कूटर को रोड पर गिराकर हथोड़े से स्क्रैप करने लगे।

वायरल वीडियो को लेकर कथित पर दावा किया जा रहा है कि शख्स ने एक महीने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी। जिसके बाद सर्विस सेंटर की ओर 90,000 रुपये का बिल भेजा गया, जिससे स्कूटर मालिक गुस्से में शोरूम पहुंचा।

Man Scrapped Ola Scooter

वायरल वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि सफेद टी-शर्ट और नीली जींस पहने हुए व्यक्ति को शोरूम के सामने जमीन पर पड़े स्कूटर को बार-बार तोड़ते हुए दिखाया गया है। इस दौरान एक और शख्स को स्कूटी को तोड़ते हुए देखा जा सकता है। हथौड़े से स्कूटी पर तब तक प्रहार किया जाता है, जब तक वो स्क्रैप में तब्दील नहीं हो जाती।

यहां देखें वीडियो-

वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स को यह कहते सुना जा सकता है..."इस ग्राहक को ओला ई-स्कूटी के लिए एक महीना हुआ था और सर्विस सेंटर वालों ने 90,000 रुपये का बिल पकड़ा दिया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+