एक बारहसिंघा जि‍सने मरने का नाटक करके बचाई अपनी जिंदगी, देखिए हैरानी भरा वीडियो

नई दिल्‍ली। जब दो हिम्‍मती लोग लड़ते हैं तो तीसरे की हिम्‍मत नहीं होती कि उनके बीच में बोले। लेकिन कुश्‍ती या झगड़े में हमेशा ताकत काम नहीं आती चालाकी और ट्रिक्‍स भी काफी काम आती है। फिर ये चालाकी इंसान और जानवर दोनों ही दिखा सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क में अपनी जिंदगी बचाने के लिए एक बारहसिंघा की चालाकी का ऐसा ही नमूना देखने को मिला। जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। वहांं घूमने कुछ टूरिस्‍टस से रहा नहीं गया। उन्‍होंने इस पूरे नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया।

एक बारहसिंंघा जिसने मरकर बचाई अपनी जिंदगी

दरअसल, हुआ यूं कि कुछ लोग दक्षिण अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क घूमने गए थे लेकिन वहां उन्‍होंने जो देखा उससे वो सरप्राइज्‍ड रह गए। उन्‍होंने वहां देखा की दो बारहसिंघा आपस में भिड़ रहे हैं। एक बारहसिंघा दूसरे बारहसिंघा पर अपनी पैंनी सींगों से वार कर रहा है। जमीन पर लेटे दूसरे बारहसिंघा को देखकर उन्‍हें लगा कि वो बुरी तरह चोटिल हो गया है इसलिए वह उठ नहीं पा रहा है। दूसरा बारहसिंघा उसे बेजान समझकर अपनी सींगों से उठाने की कोशिश कर रहा है।

वीडियो में देखकर ऐसा लग रहा है कि बड़े वाले बारहस‍िंघा ने दूसरे को बेजान कर डाला है। लेकिन फिर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ है और वह अंत तक उस पर वार कर रहा है। थोड़ी देर बाद अचानक से एक करिश्मा जैसा हुआ जिसे देखकर आप जमीन पर लेटे बारहसिंघा को शबाशी दे उठेंगे। आप वीडियो में देख सकते हैं कि जो बारहसिंघा जमीन पर पड़ा हुआ था मौका मिलते ही ऐसे भाग खड़ा हुआ जैसे उसको कभी कुछ हुआ ही न हो। इस घटना को कार के अंदर से मोबाइल में कैद कर रहे चश्मदीद वैन व्यक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कि इससे पहले उन्होंने जीवन में कभी नही देखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+