अरब की राजकुमारी ने पहले पैर चूमने को कहा, फिर दे दी मौत की सजा
नई दिल्ली। सऊदी अरब के राजा सलमान की बेटी और राजकुमारी हस्सा ने पेरिस के एक पेंटर और डेकोरेटर पर जुल्म बरपाया है। राजकुमारी हस्सा ने अपने अंगरक्षकों को पेंटर को मार डालने का आदेश दे दिया।
राजकुमारी के आदेश पर उनके अंगरक्षकों ने पेंटर को पकड़ दिया और उसके दोनों हाथ बांध दिए और उसे राजकुमारी का पैर चूमने पर मजबूर किया। OMG! सांप ने मॉडल के ब्रेस्ट को काटा, सांप की हो गई मौत, वीडियो वायरल

घटना पेरिस की है। पेंटर और डेकोरेटर को राजकुमारी के महल को सजाने का काम दिया गया था। राजकुमारी ने उस पेंटर को महल के कमरों की तस्वीरें खींचते हुए पकड़ लिया था। राजकुमारी को शक था कि पेंटर उन तस्वीरों को मीडिया में बेचता था। इस बात से राजकुमारी इतनी नाराज हुई कि उन्होंने अपने अंगरक्षकों को उस पेंटर को मार डालने का आदेश दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमारी ने उसे गालियां दी और उसे लात मारी। उन्होंने अपने अंगरक्षकों को कहा कि इस कुत्ते को मार डालों ये जीने के लायक नहीं है। राजकुमारी के आदेश पर पेंटर के साथ करीब चार घंटे तक बदसलूकी चलती रही। इसके बाद उसे महल से बाहर फेंक दिया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक पेरिस पुलिस ने राजकुमारी के अंगरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पेंटर के शारीरिक शोषण का आरोप लगा है। उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाए जाने की आशंका है। अंगरक्षक को पेंटर पर शारीरिक रूप से हमला करने और उसे अपहृत करने का आरोप है। वहीं इस मामले के बाद राजकुमारी हस्सा को पेरिस छोड़कर भागना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications