Sarwan Singh: ये है दुनिया की सबसे लंबी दाढ़ी वाला शख्स, लंबाई जानकर रह जाएंगे हैरान
Longest Beard: सरवन सिंह सबसे लंबी दाढ़ी वाले जीवित शख्स हैं, जिनके नाम पर पहले से ही गिनीज बुक रिकॉर्ड दर्ज है। सरवन ने हाल ही में अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ डाला।

Sarwan Singh: कनाडा के एक सिख इन दिनों अपनी लंबी दाढ़ी को लेकर जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं। इस सिख शख्स ने दूसरी बार अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सरवन सिंह ने अपनी 2.54 मीटर लंबी दाढ़ी को लेकर पहले ही गिनीज बुक रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है। 2008 में बने इस रिकॉर्ड को सिंह ने दोबारा तोड़ दिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड स्वीडन के बिगर पेलस के नाम पर था।
साल 2010 में उनकी दाढ़ी 2.495 मीटर मापी गई थी। 15 अक्टूबर 2022 को उनकी दाढ़ी 2.54 मीटर मापी गई। बारह सालों के बाद सिंह की दाढ़ी सफेद तो हो गई। साथ ही पहले से कहीं ज्यादा लंबी भी हो गई थी। सिंह ने अपनी दाढ़ी 17 साल की उम्र के बाद कभी भी नहीं कटवाई।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को उन्होंने बताया कि 17 साल की उम्र से ही मेरी दाढ़ी बढ़ने लगी थी। मैंने इसे वैसे ही रखा है। बताते चलें कि दाढ़ी को तब ही मापा जाता है, जब ये गीली होती है। इसलिए दाढ़ी अगर कर्ली भी होती है, तो इसकी लंबाई पर इसका कोई असर नहीं होता। सिंह अपनी दाढ़ी की काफी देखभाल करते हैं। इसमें चेहरे के बालों को शैम्पू और कंडीशन करना शामिल है।
दाढ़ी सुखाने के बाद वे उसमें तेल और फिर जैल लगाते हैं। आमतौर पर सिंह अपनी दाढ़ी को पूरे दिन बांधे रखने के लिए कपड़े का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन खासतौर पर किसी समारोह में शामिल होने के लिए वे इसे खोल देते हैं। सिंह ने आगे कहा कि ये कुछ ऐसा है, जिसे भगवान की ओर से गिफ्ट के तौर पर दिया गया है। ये कोई व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है। जो कुछ भी भगवान करते हैं, उसे वैसे ही रखना चाहिए।
उनका कहना है कि वे सबसे पहले दाढ़ी खोलते हैं और एक टब में पूरी तरह से भीगने के लिए डाल देते हैं। इसके बाद वे इसे शैंपू और कंडीशनर से धोते हैं। वेबसाइट की मानें, तो दाढ़ी के बाल सूखने में पूरे 10 मिनट का वक्त लग जाता है। इसके बाद वे इसकी अच्छी तरह से केयर करते हैं। सरवन सिंह की दाढ़ी इतनी लंबी है लेकिन वे इसे और भी लंबा रखना चाहते हैं।
-
Kal Ka Match Kon Jeeta 5 March: कल का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड -
Trump Policy: ईरान के बाद अब इस 'पड़ोसी' देश पर अटैक करेगा अमेरिका! व्हाइट हाउस से ट्रंप ने दिया खतरनाक संकेत -
Gold Silver Rate Today: चांदी 26,000 सस्ती, 10 ग्राम सोना 7000 लुढ़का, खरीदारी से पहले देख लें लेटेस्ट रेट -
24 साल की Ramya के कातिलाना Video देख लोगों के छूटे पसीने, बेचा अचार फिर किया ऐसा काम, इंटरनेट पर मची तबाही -
UPSC Result: कौन हैं राजा मोहिद्दीन, UPSC टॉप-10 में इकलौते मुस्लिम की कहानी, 53 मुसलमान कैंडिडेट्स भी सफल -
Anuj Agnihotri: AIIMS से IAS तक का सफर, अनुज अग्निहोत्री बने UPSC टॉपर, पहले ही एटेम्पट में किया कमाल! -
IAS Success Story: परचून के दुकानदार की बेटी IPS से बनी IAS, UPSC में 9वीं रैंक- Astha Jain की कहानी -
Video:'ये सब संजय झा और ललन सिंह का किया धरा है', नीतीश के राज्यसभा पर साले अनिल का चौंकाने वाला खुलासा -
IAF Su‑30 MKI Fighter Jet: असम में लापता लड़ाकू विमान के दोनों पायलट शहीद, रात 1 बजे मिला प्लेन का मलवा -
PM Kisan: बिना फिंगरप्रिंट के होगा वेरिफिकेशन और खाते में आ जाएगी किस्त! ऐसे डाउनलोड करें पीएम किसान मोबाइल ऐप -
66 की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं ये फेमस एक्ट्रेस? लोगों ने पूछा- कौन है बच्चे का बाप? फिर वायरल फोटो का ऐसा सच -
Balen Shah: कौन हैं बालेन शाह, 35 की उम्र में बनने वाले हैं नेपाल के नए PM! क्या है धर्म? पत्नी क्या करती है?












Click it and Unblock the Notifications