Shoaib Malik Marriage: बिना तलाक दिए शादी का है शोएब मलिक का रिकॉर्ड, कौन से नंबर की बीवी हैं सना जावेद?
Shoaib Malik Marriage: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक अपनी नई शादी को लेकर चर्चा में हैं। शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा के रहते एक नई शादी की है। इस बार शोएब मलिक पाकिस्तान की तलाकशुदा एक्ट्रेस सना जावेद से शादी करके सुर्खियों में आ गए हैं।
बताते चलें कि शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से साल 2010 में शादी की थी। दोनों का रिश्ता काफी समय तक अच्छा भी रहा। दोनों फैंस को कपल गोल्स भी देते रहे हैं। मगर अचानक इस रिश्ते में दरार पड़नी शुरू हो गई और दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं।

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के रिश्तों में दूरियां आना शुरू हो गई थी। कई दिनों से सानिया और शोएब मलिक के तलाक की अफवाह भी उड़ रही थी। सानिया मिर्जा मिर्जा के सोशल मीडिया पोस्ट में भी पोस्ट से भी इन दोनों के रिश्तों के बीच में आने वाली दूरियों का साफ तौर पर पता चल रहा था।
लोगों के बीच में यह बात चल ही रही थी कि सानिया और शोएब का तलाक होने वाला है इसी बीच शोएब मलिक ने एक बार और शादी करके सबको चौंका दिया। ऐसा इसलिए है क्योंकि अभी भी शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच डाइवोर्स की कोई पुख्ता खबर नहीं थी।
बस अटकलें ही लगाई जा रही थीं कि दोनों के रिश्ते के बीच खटास पड़ रही है और जल्द ही दोनों तलाक भी लेने वाले हैं। मगर अब पाकिस्तानी क्रिकेटर की नई शादी ने सबकी हवाएं उड़ाकर रख दी हैं।
आपको बताते चलें कि शोएब मलिक का बिना तलाक के शादी करने का रिकॉर्ड शुरू से रहा है। ये शोएब मलिक की तीसरी शादी है। शोएब मलिक ने सबसे पहले आयशा सिद्दीकी से शादी की थी जब शोएब मलिक 2010 में सानिया मिर्जा से शादी कर रहे थे तब उनकी पत्नी आयशा सिद्दीकी ने बिना तलाक दिए शादी करने का आरोप लगाया था।
अब इस बार भी कुछ ऐसा ही मामला नजर आ रहा है जब बिना सानिया मिर्जा को तलाक दिए शोएब मलिक ने एक बार फिर से निकाह कर लिया है। ऐसे में भारतीय फैंस के लिए ये बात किसी झटके से कम नहीं है। हर कोई इस बात को ही सोच रहा है कि अचानक शोएब ने इतना बड़ा फैसला आखिर कैसै उठा लिया। अब सानिया मिर्जा का क्या होगा। बिना तलाक के क्या ये शादी मान्य होगी?












Click it and Unblock the Notifications