शैतान नहीं इंसान है ये शख्स! सिर से लेकर प्राइवेट पार्ट तक करवाए 453 छेद, माथे पर है सींघ

नई दिल्ली: अगर आपको शरीर के किसी हिस्से में छेद करवाना रहे, तो आप उसके लिए कई दिनों तक सोचेंगे। साथ ही जो दर्द होगा उसकी बात अलग है, लेकिन एक 61 वर्षीय शख्स ऐसा है जिसने पूरे शरीर में 453 छेद करवा रखे हैं। इसमें से 278 छेद तो उसके लिंग पर हैं। इस कारनामे की वजह से उनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है। (तस्वीरें रॉल्फ के इंस्टाग्राम अकाउंट से साभार)

जर्मनी में है घर

जर्मनी में है घर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन महाशय का नाम रॉल्फ बुकहोल्ज है और ये जर्मनी में रहते हैं। ये अपने शरीर में छेद करवाकर उसमें लोहे या स्टील की छोटी छड़ घुसवा लेते हैं। ये ठीक वैसे ही है, जो महिलाएं अपने यहां नाक या कान में सोने की कील पहनती हैं। बुकहोल्ज इस वजह से भी काफी फेमस हैं, क्योंकि ज्यादातर छेद उनके लिंग में हैं।

आंखों में टैटू

आंखों में टैटू

छेद के अलावा उन्होंने अपने पूरे शरीर पर टैटू करवा रखा है। उनकी आंखों को जब आप देखेंगे, तो उसमें भी आपको टैटू मिलेगा। सबसे खास तो उनके माथे पर लगी सींग है, जिसे उन्होंने ट्रांसप्लांट करवाया है। बुकहोल्ज के मुताबिक उन्होंने 40 साल की उम्र में पहला छेद करवाया था। उसके बाद वो शरीर के हर अंग पर करवाते गए।

कैसी है सेक्स लाइफ?

कैसी है सेक्स लाइफ?

वहीं जब उनकी सेक्स लाइफ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि लिंग पर उनके 278 छेद हैं, लेकिन उनको कोई समस्या नहीं होती। अगर कोई समस्या होती तो वो बहुत पहले इससे छुटकारा पा लेते। उन्होंने कहा कि होठों के अंदर और आसपास मैंने 94 अतिरिक्त छेद करवा रखे हैं। मेरे चेहरे पर दाग-धब्बे थे, लेकिन शरीर का 90 प्रतिशत हिस्सा टैटू और ट्रांसप्लांट से ढक गया है।

यूएई में नहीं मिली एंट्री

यूएई में नहीं मिली एंट्री

वैसे तो रॉल्फ की जिंदगी सामान्य चल रही है, लेकिन कई बार उनको हवाई यात्रा करने में दिक्कत होती है। उन्होंने बताया कि एक बार वो संयुक्त अरब अमीरात गए थे, लेकिन उन्हें एयरपोर्ट के बाहर जाने की इजाजत नहीं मिली। उस वक्त वहां के अधिकारियों को लगा था कि वो काला जादू करने वाले हैं। इसके बाद वो उन्हें विमान के पास ले गए और वापस भेज दिया। इसके अलावा कई बार उनको अन्य एयरपोर्ट्स पर भी रोका गया, क्योंकि जब वो मेटल डिटेक्टर से गुजरते हैं तो बीप की आवाज आ जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+