VIDEO: गलत जगह पर पार्क की कार, सफाईकर्मी ने ऐसे चखाया मजा

चीन में सामने आए एक सीसीटीवी फुटेज में गलत कार पार्किंग पर एक सफाई कर्मी ने खास कदम उठाया। आखिर क्या किया उसने...

नई दिल्ली। अकसर देखा जाता है कि कुछ लोग तय पार्किंग वाली जगह पर गाड़ी पार्क नहीं करके उसे इधर-उधर खड़ी कर देते हैं। ऐसे ही 'नो पार्किंग' एरिया में कार खड़ी करने पर एक सफाईकर्मी इस कदर खफा हुआ कि उसने कार मालिक को खास सबक सिखाया।

car parking

सड़क पर गलत पार्किंग से सफाईकर्मी हुआ नाराज

ये पूरा घटनाक्रम चीन में लगे एक सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है। सड़क पर लगे इस सीसीटीवी फुटेज में एक कार को तय पार्किंग की जगह पर खड़ी नहीं करके गलत जगह पर पार्क किया गया था।

इसी दौरान उस इलाके में सफाई करने वाले शख्स वहां पहुंचा। उसने गलत पार्क की हुई कार को हटाने की कोशिश की। कार मालिक से संपर्क की कोशिश की। जिससे वह कार हटवाकर सफाई कर सके।

बहुत कोशिश के बाद भी जब वह कार को हटवाने में सफल नहीं हुआ तो कार मालिक को सबक सिखाने के लिए खास तरीका अपनाया। स्वीपर ने कूड़ेदान से कार को चारों तरफ से घेर दिया। उसने 40 कूड़ेदान को कार के आस-पास घेर दिया।

खास वीडियो फुटेज हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

ये छोटा लेकिन खास वीडियो पूर्वी चीन के अनहुई प्रांत में सामने आया। जहां स्वीपर ने 40 कूड़ेदान से काले रंग की कार को चारों ओर से घेर दिया। इस दौरान स्वीपर ने एक नहीं बल्कि कई कतार में कूड़ेदान से कार को घेरा।

इन कूड़ेदान में कूड़ा भरा हुआ था। बताया जा रहा है कि सफाईकर्मी ने ये खास कदम उस शख्स को सबक सिखाने के लिए उठाया जो इसतरह से गलत कार पार्क करके चला गया था।

फिलहाल वीडियो में साफ नहीं हो सका कि आखिर इस मामले में कार मालिक की क्या प्रतिक्रिया रही, उन्होंने अपनी कार को कैसे निकाला? देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+