अब मरे हुए लोगों को भी सता रहा है चोरों का डर, कब्र खोदकर ऐसा खौफनाक काम कर रहे हैं लुटेरे
अब चोरों का डर सिर्फ जिंदा इंसानों को नहीं मरे हुए लोगों को भी सताने लगा है। हाल ही में कई देशों में ऐसी डरावनी घटनाएं सामने आई हैं।
चोरी की कई वारदातों के बारे में आपने सुना होगा। लेकिन आज हम आपको ऐसी चोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भयानक होने के साथ-साथ काफी डरावनी भी है। जिंदा तो जिंदा, लेकिन ब्रिटेन में चोरी के मामले में लोग मरे हुए लोगों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। जी हां! यहां कब्र खोद-खोद कर मानव शरीर के अंगो को निकाला जा रहा है और फिर ऑनलाइन इनकी खरीद-फरोख्त हो रही है। इस घटना से सभी लोग काफी दहशत में हैं। अब चोरों का डर सिर्फ जिंदा इंसानों को नहीं मरे हुए लोगों को भी सताने लगा है।

आसान हो गया है ये ट्रेड
लाइव साइंस के मुताबिक, अब मानव शरीर के अंगों को खरीदना और बेचना काफी आसान हो गया है। पिछले कुछ सालों में मानव अवशेषों को खरीदने में लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ी है।

21 खोपड़ियां हुईं चोरी
चौंकाने वाली बात तो ये है कि ये घटनाएं सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं, बल्कि अन्य देशों में भी हो रही हैं। साल 2018 की बात करें, तो केंट में सेंट लियोनार्ड्स चर्च में 21 खोपड़ियां चोरी हो गई थीं।

कब्र खोदकर हुई चोरी
बताते चलें कि खबरें ये भी थीं कि इन खोपड़ियों को ऑनलाइन काला बाजारी में बेच दिया जाएगा। लाइव साइंस ने ऑनलाइन कुछ ऐसे पोस्ट्स ढूंढ कर निकाले, जिनमें हड्डियां लेने के लिए कब्रों को तोड़ते लोगों का जिक्र था।

समस्या है बढ़ता व्यापार
इन अवशेषों का मार्केट में बढ़ रहा व्यापार वाकई में समस्या बनता जा रहा है। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ऑस्टियोलॉजिस्ट और पैलियोपैथोलॉजिस्ट ट्रिश बियर्स ने लाइव साइंस को बताया कि हम चर्चयार्ड में हो रही बर्बरता में बढ़ोतरी देख रहे हैं। हम ऑनलाइन भी ऐसी कई चीजें देख रहे हैं। हमें उनसे संपर्क करना होगा।

चिंता में हैं रिसर्चर्स
वर्तमान में रिसर्चर्स काफी चिंता में हैं कि मानव अवशेषों को लेकर चल रही इन गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। पेंसिलवेनिया में मर्सीहर्स्ट विश्वविद्यालय एप्लाइड फॉरेंसिक साइंसेज विभाग में सहायक प्रोफेसर जो एडसेरियस गैरिगा ने पिछले 50 सालों के अंदर ऐसी कई पहचान की हैं।












Click it and Unblock the Notifications