Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रिटायर्ड हेडमास्टर ने अपनी 90 साल की बूढ़ी मां को बिना कपड़ों के चिलचिलाती धूप में छोड़ा

एक रिटायर्ड हेडमास्टर ने अपनी 90 साल की बूढ़ी मां को बिना कपड़ों के चिलचिलाती धूप में घर की बालकनी में बंद कर मरने के लिए छोड़ दिया।

हैदराबाद। जिस मां ने जन्म दिया बेटे ने उसी मां को कपड़े तक के लिए मोहताज कर दिया। जिस बेटे को अपना दूध पिलाकर बड़ा किया उस बेटे ने बूढ़ी मां को दाने-दाने के लिए तरसा दिया। जिस मां ने अपने बेटे के पलको पर बिठाकर उसकी सारी गलतियां माफ कर दी उसी मां को घर में जगह तक नहीं दी और चिलचिलाती धूप में बालकनी में मरने के लिए छोड़ दिया।

 Retired headmaster leaves his 90-year-old mother naked in Telangana

90 साल की इस बूढ़ी मां की हालत देखकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी। आप भावुक हो जाएंगे। ये दर्दनाक वाकया तेलंगाना के करीमनगर का है, जहां एक रिटायर्ड हेडमास्टर ने अपनी 90 साल की बूढ़ी मां को बिना कपड़ों के चिलचिलाती धूप में घर की बालकनी में बंद कर मरने के लिए छोड़ दिया। बेटे-बहू एसी में सोते रहे और बूढ़ी मां को धूप में बिना कपड़ों के छोड़ दिया। काफी दिनों तक ऐसा चलता रहा तो पड़ोसियों को बूढ़ी महिला पर दया आ गई।

 Retired headmaster leaves his 90-year-old mother naked in Telangana

रिटायर्ड हेडमास्टर राम वेंकट नरसैया के पड़ोसियों ने दयनीय हालत में बालकनी में निर्वस्त्र लेटी हुई महिला की फोटो खींचकर वाट्सऐप पर वायरल कर दिया। यह तस्वीर जब तेलंगाना पुलिस के पास पहुंची तो उन्होंने स्वंत संज्ञान लेते हुए राम वेंकट के घर पहुंच गए। पुलिस ऑफिसर जब उनके घर पहुंचें तो उन्हें राम वेंकट के कड़े विरोध के बाद किसी तरह से घर में घुस सके।

पुलिस ने बुजुर्ग महिला को वहां बहुत दर्दनाक हालत में देखा और उसे फौरन अपने साथ लाए हुए कपड़े पहनाए और अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने वरिष्ठ नागरिक अधिनियम, 2007 के तहत राम वेंकट नरसैया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वृद्ध महिला को ओल्ड एज होम में रखा गया है और उनके रखरखाव का खर्च उनके बेटे की पेंशन से काटा जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+