कबूतरों को दाना खिलाना मौत को दावत देने जैसा! क्या जान ले सकता है ये छोटा सा पक्षी?
Pigeon droppings research: कबूतर को शांति का प्रतीक माना जाता है लेकिन शांति का प्रतीक माना जाने वाला ये जानवर आपकी सेहत के साथ क्या खिलवाड़ कर रहा है, ये शायद बहुत ही कम लोगों को पता होगा।

Study about Pigeon: कबूतरों को शांति का प्रतीक माना जाता है। बड़े शहरों में तो कबूतर कहीं ना कहीं मिल ही जाते हैं। अकसर सड़कों के किनारे जमा कबूतरों को लोग दाना भी खिलाते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कबूतर आपकी जान ले सकते हैं? जी हां! मुंबई में कबूतरों के जमावड़े वाली एक जगह में जब सांस की परेशानियां होने लगीं तो पहले तो लोगों को समझ ही नहीं आया कि ये हो कैसे रहा है। लेकिन बाद में रिसर्च में पाया गया कि इस परेशानी के जिम्मेदार कबूतर थे।
कबूतर बीमारी के जिम्मेदार कैसे?
कबूतर जहां रहते हैं आपने देखा होगा वहां एक अजीब सी बदबू चलती है। ये बदबू कबूतरों की बीट की होती है। कबूतरों की बीट सूखने के बाद पाउडर बन जाती है और जब कबूतर उड़ने के लिए अपने पंख फड़फड़ाते हैं तो ये पाउडर हवा में घुलकर किसी तरह हमारे शरीर के अंदर पहुंच जाता है। और आप सोच भी नहीं सकते कि इससे कितनी खतरनाक बीमारियां पैदा हो सकती हैं।
खतरनाक है कबूतरों को दाना डालना
सर गंगाराम अस्पताल की डॉक्टर रश्मि सामा बताती हैं कि कबूतर की वजह से अकसर फेफड़ों से संबंधित बीमारियां होती हैं। इसे हम हाइपर सेंसिटिवीट न्यूमोनाइटिस भी कहते हैं। इस बीमारी में लंग्स से जुड़ा एलर्जिक रिएक्शन होता है। इतना ही नहीं कबूतर से फंगल डिजीज भी हो सकते हैं। वक्त रहते अगर ये बीमारियां पकड़ में ना आएं तो ये जानलेवा भी साबित हो सकती हैं।
क्या जानलेवा हैं कबूतर?
कबूतरों की आवाजाही से परेशान लोगों की असल में परेशानी इस बात को लेकर होती है कि ये गंदगी बड़ी फैलाते हैं। वहीं कई लोग इनकी आवाज से भी काफी परेशान रहते हैं। लेकिन बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि इन छोटी परेशानियों से इतर कबूतर जानलेवा भी हो सकते हैं। इनकी बीट और पंख आपको बीमार, इतना बीमार बना सकते हैं कि ये जानलेवा तक साबित हो सकता है।
रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
रिसर्च में दावा किया गया है कि कबूतर की बीट में कई परजीवी पैदा होते हैं, जो हवा में घुलकर संक्रमण बनाते हैं। और इन्हीं संक्रमणों की वजह से कई परेशानियां पैदा हो सकती हैं। शरीर में अगर ये संक्रमण किसी तरह घुस जाए तो फेफड़ों में इन्फेक्शन, सांस लेने में तकलीफ और शरीर में एलर्जी तक हो सकती है। अगर समय रहते इन बीमारियों का पता ना चले या फिर लापरवाही बरती जाए तो ये जानलेवा तक साबित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications