VIDEO: शादी में रिश्तेदार ने उड़ाई नोटों की इतनी गड्डियां, लाखों रुपए देख हंसने लगी रोती दुल्हन
सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक रिश्तेदार दूल्हा और दुल्हन के उपर नोटों की गड्डियां उड़ाना शुरू कर देता है।

शादियों के इस सीजन में डांस और मस्ती के एक से बढ़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। शादियों में अक्सर कई लोग अपनी शान दिखाने के लिए जमकर पैसे उड़ाते हैं। आपने शायद अभी तक लोगों को शादी में नोट उड़ाते हुए तो देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी को देखा है जो शादी में नोटों की जगह रुपयों की पूरी गड्डियां उड़ा रहा हो।

स्टेज पर रिश्तेदार में दुल्हन के उपर न्यौछार किए लाखों रुपए
सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक रिश्तेदार दूल्हा और दुल्हन के उपर नोटों की गड्डियां उड़ाना शुरू कर देता है। वीडियो में देख सकते हैं। शादी की स्टेज पर दूल्हा दुल्हन बैठे हुए हुए हैं। स्टेज पर कपल के परिवार औऱ रिश्तेदार मौजूद हैं। तभी वहां एक काला चश्मा और सूट पहने एक शख्स पहुंचता है। उसके हाथों में 500 के नोटों की गड्डियां होती हैं।
गड्डियां देख रोती दु्ल्हन भी हंसने लगी
शख्स पहले दूल्हे के उपर पांच सौ के नोटों की गड्डी को घूमता है औऱ उसके गोद में रख देता है। इसके बाद शख्स दुल्हन के सिर के उपर 500 के नोटों की गड्डियों को घुमाना शुरू कर देता है। एक के बाद एक वह रिश्तेदार दुल्हन को 500 के नोटों की आठ गड्डियां देता है। शुरुआत में दुल्हन भावुक नजर आ रही होती है। एक दो नोटों गड्डियां के रखने पर वह ध्यान नहीं देती है, लेकिन एक के बाद एक नोट की गड्डियां रखने के बाद दुल्हन भी मुस्कराने लगती है।

यूजर्स ने लिए मजे
वहीं स्टेज पर दूल्हा समेत अन्य रिश्तेदार ये सब देखकर हंसने लगते हैं। वह रिश्तेदार दूल्हा और दुल्हन के 500 के नोटों की 10 गड्डियां यानि की 5 लाख रुपए न्यौछार में देता है। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, इस बन्दे को कहीं से ढूंढ़कर लाओ यार .... इस से ग्रुप की नज़र उतरवानी है !!

लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट
एक यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, भगवान ऐसा रिश्तेदार हर किसी को दे। एक यूजर ने लिखा कि, पीछे खड़े लोग सोच रहे हैं कि हमारी भी नजर उतार लो,हम में क्या कमी...सिर्फ दुल्हन को इतना और हमारे लिए कुछ भी नहीं। पहले ही इस महंगाई में लाले पड़े हुए हैं। थोड़ी हमारी भी नजर उतार दो। वहीं एक ने लिखा कि, नोटों की गड्डियां देखकर रोती दुल्हन भी हंसने लगी।












Click it and Unblock the Notifications