अपनी असल सैलेरी बातकर बुरा फंसा शख्स! बहस-बहस में मुंह से निकली सच्चाई, जिसका डर था रिश्तेदारों ने वही किया
Man Disclosed Real Salary: अक्सर नौकरी पेशा वाला बंदा अपनी असली सैलरी बताने से बचता है। जब उससे कोई रिश्तेदार या फिर परिचित पूछता है कि कितना कमा लेते हो? तो आपने आमतौर पर सुना होगा कि जी ! बस गुजरा चल जाता है,
लेकिन एक शख्स को अपनी मां को अपनी असल सैलेरी बता दी, जिसके बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसकी कहानी सोशल पर लोग बड़े ही चटकारे लेकर पढ़ रहे हैं। मां को अपनी असल सैलेरी बताने के बाद शख्स कई तरह की परेशानियों से जूझ रहा है।

सैलेरी बताकर बुरा फंसा शख्स!
दरअसल, एक रेडिट यूजर ने पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उसने अपनी मां से हुई बातचीत के बारे में खुलकर बताया। यह सब तब शुरू हुआ जब शख्स की मां उसे पैसे खर्च नहीं करने देती थी। युवक एक कमरे के लिए एक एसी खरीदना चाहता था, जिसे उसने होम ऑफिस में बदल दिया था।
स्टोरी के मुताबिक उनके घर पर पहले से 3 एसी थे, जिसके बाद नए एसी को लेकर बहस हो गई। मां ने बेटे से कहा कि वो गर्मियों में किसी भी एक कमरे में रह सकता है। मां से बात आगे बढ़ी तो उसने गलती से अपनी वास्तविक आय का खुलासा कर दिया।
असल परेशानी अब हुई शुरू
बहस खत्म हो गई, जिसके बाद से मां ने भी अक्सर खरीदारी करना शुरू कर दिया, हालांकि इससे जिससे रेडिट यूजर पूरी तरह खुश लग रहा था। हालांकि, उसके बाद जो चीजें होना शुरू हुई, वो उसे कतई पसंद नहीं आई, वो थी रिश्तेदारों के बीच शेखी बघारना।
रिश्तेदारों ने पैसा मांगना किया शुरू
अपनी कहानी बताते हुए यूजर ने लिखा, "हो सकता है कि इससे उसे गर्व हो। लेकिन इससे मुझ पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है, और अब मेरे रिश्तेदार मुझे हर दूसरे दिन फोन करके पैसे मांग रहे हैं।" ऑनलाइन पोस्ट में यूजर ने एक चचेरे भाई के उसे 1 लाख रुपये उधार लेने के लिए कॉल आने के बारे में बताया। इतना ही नहीं एक रिश्तेदार पर पहले से ही उनका 50,000 रुपए बकाया है।
अब अपने पैसों का मजा लेने में झिझक रहा
जिस पर पैसे बकाया है वो पुराना पैसा लौटाने की बजाए और ज्यादा मांगने की बात करता है। शख्स ने बताया कि दबाव इतना है कि अब इंस्टाग्राम पर अपनी यात्राओं के बारे में पोस्ट करने से भी डरने लगा हूं। यूजर ने कहा, "मैं इस बात से बेहद निराश हूं कि अब मैं अपने पैसों का मजा लेने में झिझक रहा हूं।"
लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन
पांच दिन पहले शेयर किए गए इस पोस्ट में यूजर्स काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। कमेंट में लोग तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- या तो उन्हें न कहना सीखें या पैसा उधार देने के बाद वापस मिलने की उम्मीद न करें। दूसरे ने मजाक में लिखा- पैसा इतना कमाओ कि 4 लोग बोले हमें भी दो।












Click it and Unblock the Notifications