VIDEO: यहां बहती है 'खून की नदी', नहाने और छूने वालों का होता है ये हाल

Peru Red River: एक नदी अपने रंग को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस नदी का रंग लाल है और ये पेरू में बहती है। वीडियो देखने के बाद लोग इसके रंग का कारण जानने को बेताब हैं।

credit: @manjit2007/twitter

Red River: प्रकृति खुद में न जाने कितने राज समेटे हुए है। लोगों को छुट्टियों में पहाड़ की सैर करने का बड़ा शौक होता है। लोग पहाड़ी राज्यों में घूमने जाकर सोशल मीडिया पर कई वीडियोज और तस्वीरें भी शेयर करते हैं। कई बार हमें प्रकृति से जुड़े हैरतअंगेज नजारे भी देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक हैरतअंगेज नजारा एक बार फिर सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में नदी दिख रही है, जिसका पानी खून जैसा लग रहा है।
(वीडियो-नीचे)

नदी में बढ़ रही दिलचस्पी
आमतौर पर नदियों में जो पानी बहता है, वो या तो मटमैला होता है या फिर एकदम नीले रंग का। लेकिन हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो में जो नदी दिख रही है, उसका पानी खून की तरह लाल नजर आ रहा है। इसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो रहा है। वीडियो देखकर लोगों की इस नदी में दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। हर कोई इस नदी के लाल रंग के पीछे की वजह जानने के लिए बेताब है।

ये पेरू की रेड रिवर
इस वीडियो को @manjit2007 नाम के यूजर ने शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि ये पेरू की नदी रेड रिवर है। इसके पानी का रंग रक्त जैसा है क्योंकि बरसात के मौसम में पास की पहाड़ियों से आइरन ऑक्साइड बहकर इसमें आ जाता है। यूजर ने आगे लिखा कि अगर ये हिंदुस्तान में बहती तो एकाध दिलजला शायर नज्म लिख मारता।

क्यों है नदी का रंग लाल?
बताते चलें कि लाल रंग की ये नदी साउथ अमेरिका के एक देश पेरु में बहती है। इस नदी का नाम कस्को है। नदी के पानी का रंग लाल इसलिए है क्योंकि इसमें पहाड़ों मे पाया जाने वाला मिनरल्स और आयरन ऑक्साइड मिला होता है। बरसात के दिनों में ये पहाड़ों से बहकर इस नदी में मिल जाता है जिस कारण नदी का सारा पानी लाल हो जाता है।

क्या होता है आयरन ऑक्साइड?
आयरन ऑक्साइड लाल व भूरे रंग का गंधहीन पदार्थ होता है जो सामान्य तापमान पर ठोस अवस्था में पाया जाता है। पानी के साथ रिएक्शन करने के बाद ये आयरन आइड्रॉक्साइड बनाता है। पानी में ये घुलनशील नहीं होता लेकिन मजबूत एसिड में मजबूती से घुलनशील होता है। इसका उपयोग पिग्मेंट के रूप में किया जाता है। इससे प्लास्टिक, दवाएं, उत्पाद स्याही और ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं।

हैरान होकर लोगों ने किया रिएक्ट
खून की इस नदी को देखने के बाद लोग हैरान हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को एडिटेड भी बता रहे हैं। नदी का लाल रंग इसके तेजी से वायरल होने की वजह भी बन गया है। लोग हैरान होकर वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि अगर ये नदी इंडिया में होती तो इसकी पूजा करके हम इसे गंगा बना देते। लेकिन हमने अपनी नदियों को बेहद गंदा करके रखा हुआ है।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+