ये है उबासी आने के पीछे की वजह, क्यों एक-दूसरे को देखकर आने लगती है जम्हाई?
Contagious Yawns: जम्हाई, जिसे अक्सर थकान या ऊब का संकेत माना जाता है, असल में शरीर का एक ऐसा व्यवहार है, जिसने साइंटिस्ट्स को भी उलझन में डाला हुआ है। सिर्फ नींद की कमी या फिर आपकी रोजमर्रा की आदतों की वजह से ही जम्हाई नहीं आती बल्कि ये आपको वर्कआउट करते हुए या फिर गाने सुनते हुई भी आ सकती है। इसके अलावा एक दूसरे को देखकर जम्हाई आना भी हमेशा से एक चर्चा का विषय बना हुआ है।
एक दूसरे को देखकर ली जाने वाली जम्हाई को संक्रामक जम्हाई का नाम दिया जाता है। जिस तरह से किसी बीमारी का संक्रमण एक दूसरे में फैलता है। ठीक उसी तरह से जम्हाई भी एक दूसरे को देखकर आती है। ऐसा सिर्फ इंसानों ही नहीं बल्कि जानवरों में भी होता है।

एक दूसरे को देखकर उबासी आने की वजह वैज्ञानिकों के लिए अभी भी एक रहस्य बनी हुई है। मगर माना जाता है कि जानवरों में उबासी बातचीत का एक जरिया भी हो सकती है। कुछ वैज्ञानिक तो ऐसा भी मानते हैं कि ये हमारे पूर्वजों के बीच सतर्कता को बढ़ाने के लिए एक जरिये का काम भी कर सकता था।
अध्ययनों से संकेत मिलता है कि लोग संक्रामक जम्हाई लेने के लिए तब ज्यादा सेंसेटिव होते हैं जब इसमें कोई ऐसा इंसान शामिल होता है जिसे वे अजनबियों के बजाय अच्छी तरह से जानते हैं। ये उबासी तब आती है, जब हम किसी दूसरे इंसान को उबासी लेते हुए देखते हैं। हालांकि संक्रामक उबासी के सटीक कारणों की अभी भी जांच चल रही है।
हालांकि, कुछ सिद्धांत ये हैं कि जम्हाई लेने से शरीर को इसमें मदद मिलती है:
- अपने मस्तिष्क के तापमान को नियंत्रित करने में
- अपने शरीर को जगाए रखने में
- अपने रक्तप्रवाह में अधिक ऑक्सीजन लाने में
- अपने फेफड़ों के ऊतकों को चिकनाईयुक्त रखने में
एक सिद्धांत इस बात को भी मानता है कि जम्हाई मस्तिष्क को ठंडा करने का काम करती है, जिससे आपकी मेंटल हेल्थ में भी सुधार होता है। वहीं एक रिसर्च से ये भी पता चलता है कि उबासी एक तापमान के साथ बदलती है।
हम जम्हाई क्यों लेते हैं और इसकी संक्रामक प्रकृति के पीछे का कारण अभी भी रहस्य बना हुआ है। चाहे ये दिमाग को ठंडा करने के लिए एक शारीरिक उपकरण के रूप में कार्य करता हो या सामाजिक समूहों के भीतर संवाद करने और सहानुभूति व्यक्त करने का साधन हो, जम्हाई लेना अभी भी दिलचस्प बना हुआ है और इस पर निरंतर शोध हो रहा है।
ये व्यवहार, जिसे अक्सर असभ्य माना जाता है, थकान या ऊब के साथ इसके सामान्य जुड़ाव से परे संभावित रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए, जम्हाई लेना आगे की खोज के लिए एक ऐसा क्षेत्र बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications