पढ़िए 'तोते' की लव स्‍टोरी- कैसे पिंजरे में कैद प्रेमिका के लिए कर बैठा आमरण अनशन

नर तोता अपनी प्रेमिका को कैद से छुड़ाने के लिए उसके पिजरे के पास आमरण अनशन करते हुए धरना देकर बैठ गया।

पटना। इंसानी प्रेम कहानी तो आपने बहुत सुनी होंगी पर क्या आपने कभी पक्षी की प्रेम कहानी सुनी है। नहीं तो आज हम आपको बता रहे हैं पक्षी की प्रेम कहानी के बारे में। जहां इस पक्षी को प्रेम करते हुए देख इंसान भी इनके प्रेम का दीवाना हो गया। अब आप सोच में पड़ गए होगे कि आखिरकार इंसान को पक्षी की प्रेम कहानी के बारे में कैसे पता चला। दरअसल हुआ यूं कि पिंजरे में कैद मादा तोते एक आजाद नर तोते से प्‍यार कर बैठी। प्यार के बाद यह दोनों रोजाना घंटो तक एक दूसरे के साथ रहते और बातें भी करते थे। इन दोनों की प्रेम कहानी एक महीने तक इसी तरह चली।

पढ़िए 'तोते' की लव स्‍टोरी- कैसे पिंजरे में कैद प्रेमिका के लिए कर बैठा आमरण अनशन

रोज सुबह नर तोता अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए वहां चला आता था। फिर दोनों घंटे बातें करते हुए खेलते थे। लेकिन एक दिन इन दोनों के बीच क्या बातचीत हुई यह तो पता नहीं पर नर तोता अपनी प्रेमिका को कैद से छुड़ाने के लिए उसके पिजरे के पास आमरण अनशन करते हुए धरना देकर बैठ गया। नर तोते को अनशन पर बैठा देख पिंजरे में बंद मादा तोते ने भी धरना शुरु कर दिया। जरूर देखें VIRAL VIDEO: बीच सड़क चलती बाइक पर अंतरंग हुआ जोड़ा, और फिर...

इन दोनों पर इनके मालिक की नजर गई तो उन्होंने दोनों को खाने के लिए कुछ दिया, पर ना तो प्रेमी कुछ खाया और ना ही प्रेमिका ने। सुबह से शाम हो गई दोनों चुपचाप बैठे हुए थे। यह नजारा देखने के लिए घर के लोगों के साथ-साथ आसपास के लोग भी आ पहुंचे। फिर पिंजरे में कैद तोते के मालिक को इन दोनों की प्रेम का एहसास हुआ और उन्होंने पिजरा काटकर मादा तोते को बाहर निकाल दिया। पिजंरे से बाहर निकालने के बाद इन दोनों के चेहरे पर एक अजब सी खुशी नजर आई। दोनों एक दूसरे से लिपट कर काफी देर तक वहीं पड़े रहे। फिर दोनों आकाश में उड़ना चाहें लेकिन वर्षों तक पिंजरे में कैद रहने के कारण मादा तोता उड़ना भूल चुकी थी। पर धीरे-धीरे कोशिश करते हुए वह उड़ी और जिस मकान में वह कैद थी उस का चक्कर काटते हुए अपने प्रेमी के साथ आजाद होकर आसमान में चली गई।

वहीं पटना के बाढ़ स्थित कजमुन्नी चक के रहने वाले मनोज तिवारी ने बताया कि वह आज से 1 साल पहले इससे बाजार से खरीद कर लाए थे और अपने घर के छत पर पिंजरे में कैद कर इसे रखा था। 1 महीने पहले एक बाहरी तोता उड़ता हुआ आया और उसके पास बैठ गया फिर इन दोनों में क्या बातचीत हुई वह रोजाना आने लगा। जिसके बाद इन दोनों ने अपनी आजादी के लिए आमरण अनशन शुरु कर दिया। जिसे देखते हुए इसे आजाद कर दिया गया। तोते की अजब प्रेम की गजब कहानी की चर्चा पूरे इलाके में लोगों की जुबां पर है। लोग इसके प्रेम कहानी को अनोखा और अजब बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+