एक फूलदान ने परिवार को बना दिया करोड़पति, 40 साल से किचन में था पड़ा, ऐसे सामने आई सच्चाई
लंदन, 19 मई: एक कहावत है वक्त से पहले किस्मत में कुछ नहीं होता। यह इसलिए क्योंकि एक ब्रिटिश परिवार की किस्मत उस वक्त चमक गई, जब उसके किचन में रखा चीनी फूलदान 11 करोड़ से ज्यादा के दाम में बिक गया। परिवार ने उस फूलदान को अपने किचन में रखा हुआ था, ऐसे में जब उसकी सच्चाई पता लगी तो पूरा परिवार दंग रह गया। 11 करोड़ रुपए में बिका फूलदान 18वीं शताब्दी का बताया जा रहा है, जो अपने आप में 'बेहद दुर्लभ' है।

18वीं सदी का दुर्लभ चीनी फूलदान
18वीं सदी का एक दुर्लभ चीनी फूलदान अब नीलामी में लगभग 1.2 मिलियन पाउंड यानी की 11.53 करोड़ रुपए में बिका है। ड्रूएट्स की रिपोर्ट के अनुसार सोने का पानी चढ़ा हुआ नीला रंग का फूलदान था। ड्रूएट्स ने एक बयान में कहा फूलदान बेचने वाले को अपने पिता जो कि एक सर्जन हैं, उनसे विरासत में मिला, जिन्होंने इसे 1980 के दशक में कुछ सौ पाउंड में खरीदा था। फूलदान का मालिक इसकी असल कीमत से अनजान था, और इसलिए इसे रसोई में रखा, जहां एक एक्सपर्ट की उस पर नजर पड़ी।

चीनी सम्राट के छह कैरेक्टर वाला फूलदान
बुधवार 18 मई को चीनी सिरेमिक और वर्क्स ऑफ आर्ट की नीलामी में इसे पेश किया गया। दरअसल, फूलदान की हकीकत उस वक्त सामने आई जब एक विजिटिंग एंटीक एक्सपर्ट ने इसे देखा, तब ही इसकी सही कीमत और इतिहास सामने आ पाया। बता दें कि 2 फीट लंबे फूलदान पर चीनी सम्राट कियानलांग के छह कैरेक्टर वाले सील मार्क देख गए हैं, जो कि कियानलांग युग (1736-1795) की विशेषता से जुड़ा हुआ है।

अत्यंत दुर्लभ चीनी फूलदान
ड्रूवेट्स ने बताया कि यह कियानलांग सम्राट के दरबार के लिए बनाया गया होगा। इस तरह के फूलदान का चीनी नाम "तियानक्यूपिंग" है, जो "heavenly globe vase" में अनुवाद करता है और इसके गोलाकार आकार का वर्णन करता है। ड्रूवेट्स ने कहा कि सोने और चांदी में समान डिजाइन वाले किसी भी अन्य तियानक्यूपिंग फूलदान का दस्तावेजीकरण नहीं किया गया है, जिससे यह अत्यंत दुर्लभ हो गया है।

एक्सपर्ट ने खोला राज
ड्रूवेट्स में एशियाई सिरेमिक आर्ट के विशेषज्ञ मार्क न्यूस्टेड ने अपने बयान में कहा कि बोली लगाने में दिलचस्पी चीन, हांगकांग, अमेरिका और ब्रिटेन से आई। उन्होंने कहा, "परिणाम दुनिया में उत्पादित बेहतरीन चीनी मिट्टी के बरतन की उच्च मांग को दर्शाता है। एक शानदार परिणाम और हमें इसे ड्रूवेट्स में बेचने का सौभाग्य मिला है।"
फोटो साभार : Dreweatts












Click it and Unblock the Notifications