जमीन में 100 फीट नीचे दबे रेलवे ट्रैक पर पहुंचा शख्स, कैसे जिंदा लौटा? Video में देखें
खोजी प्रवृत्ति दुनिया में कुछ चुनिंदा लोगों में ही जुनून की तरह होती है। यही जुनून जिंदगी में एक नया मुकाम हासिल करने में अहम होता है। हमारे बीच ऐसे कई उदाहरण हैं। साइंस की दुनिया में आज जिस लेवल पर है, कुछ जुनूनी साइंटिस्ट्स का इसमें अहम रोल रहा है। प्राचीन अवशेषों और उनसे जुड़ी खोज ने दुनिया के अस्तित्व के बारे में कई अहम जानकारी जुटाने में मदद की। हाल में एक खोजी शख्स वर्षों पुराने एक भूमिगत रेलवे ट्रैक की खोज की है, जो करीब 100 फीट नीचे दब गया था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंटाग्राम पर शेयर किया गया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स जोखिम भरे एक सुरंग के अंदर प्रवेश करता है। वीडियो क्लिप की शुरुआत में शख्स अपने बैग 100 फीट के गड्ढे से नीचे फेंकता है और फिर 3 फीट की खदान का पता लगाने के लिए उसमें प्रवेश करता है।

नीचे जाते समय शख्स रास्ते का वीडियो भी बनाता है। करीब 100 फीट नीचे उतरना साहस के साथ एक जोखिम भरा कार्य है। ऐसे में इस वीडियो को देखकर शख्स को लोग क्लस्ट्रोफोबिक भी बता रहे हैं।
वीडियो काफी रोमांचित करने वाला है, जिसमें एक दबा हुआ रेलवे ट्रैक स्पष्ट दिखाई देता है। सख्स सुरंग के अंदर टॉर्च के रोशनी में ये दिखा रहा है कि कैसे रेलवे ट्रैक चारों ओर से पत्थरों से दबा हुआ है। वीडियो में रेलवे की पटरियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। जिससे पता चलता है कि ये कोई भूमिगत रेलवे ट्रैक है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह के कमेंट किए। एक यूजर ने सवाल किया कि इतनी गहराई में जाकर जान को जोखिम डालने की की क्या आवश्यता है? यूजर ने पूछा कि ऑक्सीजन और गर्मी की कमी का सामना कैसे किया?
इस पर शख्स (सुरंग के अंदर जाने वाला शख्स) ने उत्तर दिया कि अंदर गर्मी से बचने के लिए उसने शॉर्ट्स पहना था और साथ में ऑक्सीजन सिलिंडर था, रास्ते में उसने अपने पास ऑक्सीजन की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया। जबकि एडवेंचर वीडियो को लेकर एक अन्य शख्स ने सवाल किया कि क्या 100 फीट नीचे उसने चमगादड़ों का सामना किया।












Click it and Unblock the Notifications