राहुल गांधी के हमशक्ल से मिलिए, जिसे देख कांग्रेस कार्यकर्ता भी चौंक जाते हैं
जम्मू में 'भारत जोड़ो यात्रा' का हिस्सा बने एक शख्स को देख लोगों भ्रम हो गया। दूर से देखने पर आसानी से यकीन हो जाता कि वो और नहीं बल्कि सांसद राहुल गांधी ही हैं।

Bharat Jodo Yatra In Jammu: जम्मू शहर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई। सघन सुरक्षा घेरे में राहुल गांधी जम्मू की सड़कों पर दिखे। पार्टी के वरिष्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं से घिरे राहुल गांधी के नजदीक किसी शख्स का पहुंचना संभव नहीं था। ऐसे में रैली में एक शख्स ऐसा दिखा जिसे देखकर एक बार सबको ये लगा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी लोगों बीच के चलने बजाय भीड़ के एक कोने में क्यों दिख रहे हैं। दूर से देखने पर ये सबको भ्रम हो रहा था। दरअसल, शख्स राहुल गांधी का हमशक्ल है, जो कड़ाके की ठंड में राहुल गांधी की तरह ही एक व्हाइट टी शर्ट मे दिख रहा था।
कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान पार्टी के नेताओं ने लोगों के मुलाकात कर स्थानीय मुद्दों और लोगों की समस्याओं को समझने की कोशिश की। इस बीच यात्रा के अंतिम पड़ाव में एक शख्स नजर आया जिसे देख लोगों तो क्या पार्टी कार्यकर्ताओं को भी भ्रम हो रहा था। दरअसल, इस शख्स कि शक्ल बिल्कुल राहुल गांधी जैसी थी। यात्रा दौरान राहुल गांधी जैसी टी शर्ट भी पहन रखी थी।
शामली में 'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल गांधी के हमशक्ल को देख दंग रह गए लोग pic.twitter.com/cITs1kcMbU
— Vartika Chandra (@Vartikachandra4) January 5, 2023
शख्स का नाम फैजल है और वो कांग्रस कार्यकर्ता है। एनडीटीवी की ओर लिए गए साक्षात्कार में फैजल चौधरी ने बताया कि राहुल गांधी उनके फेवरेट नेता है। वो एक किसान का बेटा है। कड़ाके ठंड में राहुल गांधी जैसी टी शर्ट पहनने के सवाल पर फैजल ने कहा कि किसान का बेटा होने के नाते उसमें ठंड को बर्दाश्त करने की क्षमता है। फैजल ने कहा, "सर्दी हमें नहीं लग रही है, जब हमारे नेता को नहीं लग रही तो हमें भी नहीं लगेगी"। उन्होंने आगे कहा कि मेरे लिए ये एक गुडलक है कि मेरा लुक राहुल गांधी जैसा है। बता दें कि फैजल दिल्ली कांग्रेस से जुड़े हैं। वो 24 साल के हैं।












Click it and Unblock the Notifications