Video: तूफान की रफ्तार से दौड़ती ट्रेन के आगे खरगोश ने लगाई रेस, आखिर में ये हुआ अंजाम
नई दिल्ली, 22 नवंबर: सोशल मीडिया पर आए दिन देश और दुनिया के कई मजेदार और चौंकाने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। जानवरों के कई फनी और फाइट वाले वीडियो लोग देखना बहुत पसंद करते हैं। इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल वीडियो में एक खरगोश का मजेदार वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह एक ट्रेन के आगे आगे तेजी से दौड़ रहा है और पीछे से ट्रेन उसका पीछा करती नजर आ रही है।

खरगोश अपनी पूरी ताकत से ट्रेक पर भागा
इस वीडियो को 'वायरल हॉग' नाम के अकाउंट ने फेसबुक पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक खरगोश रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। उसे लगा कि अगर वह तेज नहीं भागेगा तो ट्रेन उसके ऊपर चढ़ जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि जान बचाने के लिए खरगोश अपनी पूरी ताकत से भागता है। भागते-भागते एक जगह ऐसा आता है, जहां वह ट्रैक से निकलकर बाहर आ जाता है और उसकी जान बच जाती है।

ट्रेन के ड्राइवर ने धीमी की रफ्तार
इतना ही नहीं इस खरगोश को देखने के बाद ट्रेन का ड्राइवर ट्रेन की रफ्तार धीमी कर देता है। इसके बाद हॉर्न के जरिए खरगोश को भगाने की कोशिश करता है। खरगोश ट्रेन की ट्रैक पर भागता ही रहता है और आखिर में एक जगह पर आकर खरगोश ट्रैक से नीचे उतर जाता है। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो को अब तक करीब 10 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके है।
वायरल हुआ वीडियो
खरगोश का यह क्यूट वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ट्रेन ड्राइवर की दरियादिली पर भी वाहवाही कर रहे हैं। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, ट्रेन के ड्राइवर की सराहना भी की। यूजर्स ने लिखा कि वो चाहता तो आसानी से खरगोश को रौंद कर आगे बढ़ सकता था, लेकिन उन्होंने ये नहीं चुना बल्कि उसके रास्ते से हटने का इंतजार किया।












Click it and Unblock the Notifications