रावण ने बाइक से ली स्टेज पर एंट्री, सिद्धू मूसेवाला के गाने पर किया भांगड़ा, वायरल हुआ VIDEO

Vijayadashami 2024: 12 अक्तूबर को पूरे देश में धूमधाम से दशहरा मनाया गया। दशहरे के इस खास मौके पर कई मजदेरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए है, जो अब तेजी से वायरल हो रहे है। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो हम आपके लिए लेकर आए है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में रावण के किरदार को बॉलीवुड के मशहूर किरदार कबीर सिंह की तरह दिखाया गया है। जी हां..रामलील के मंचन के दौरान स्टेज पर राक्षस राज रावण बाइक पर सवार होकर भव्य तरीके से प्रवेश करता है। वीडियो में आप साफ देख सकते है कि रावण का किरदार निभाने वाला व्यक्ति अपनी बाइक पार्क करता है और स्टेज पर जाता है।

Raavan

जैसे ही दशानन रावण स्टेज पर आता है...वैसे ही सिद्धू मूसेवाला का एक हिट गाना बजने लगता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान दशानन राणव का किरदार निभाने वाला शख्स अपनी तलवार को माथे से लगाकर नीचे रख देता है और फिर जोरदार भांगड़ा शुरू कर देता है। इसके बाद तो ऐसी तालियां और सीटियां बजती हैं कि माहौल फुल सेट हो जाता है।

रावण के डांस को देखकर दर्शक पूरी तरह उत्सव के माहौल में डूब जाते हैं। वहीं, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर इस वीडियो के वायरल होने से दर्शकों की ओर से कई मजेदार टिप्पणियां आई हैं। एक यूजर ने लिख, 'इस रावण के दरबार में मनोरंजन के लिए किसी और की जरूरत नहीं है।'

वहीं, दूसरे ने यूजर ने लिखा, 'कमाल है, रावण भाई, आपने दिल जीत लिया।' तीसरे ने यूजर ने लिखा, "इस बार रावण बुलेट पर आ रहा है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह नए युग का रावण है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+