काले रंग के साथ इंटरनेट पर सनसनी मचा रही है ये मॉडल,देखिए उसकी HOT तस्वीरें

डार्क स्कीन होने के बावजूद ये मॉडल इंटरनेट पर छाई हुई है। लोग उसकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।

नई दिल्ली। हम में से अधिकांश लोग यहीं मानते हैं कि सुंदर होने के लिए गोरा रंग होना जरूरी है। बिना गोरे रंग के कोई खूबसूरत नहीं दिख सकता है, लेकिन आज जिस मॉडल की तस्वीरें हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसे देखने के बाद आप अपनी ये राय बदल लेंगे। डार्क स्कीन होने के बावजूद ये मॉडल इंटरनेट पर छाई हुई है। लोग उसकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। काले रंग की वजह से लोगों ने सूडान की इस मॉडल को नया नाम दे दिया है। आइए जानें दक्षिण सूडान की एक मॉडल न्याकिम गैटवेच के बारे में , जो इन दिनों इंटरनेट की सनसनी बन गई है। देखिए न्याकिन की हॉट तस्वीरें...

 क्वीन ऑफ डार्क के नाम से मशहूर

क्वीन ऑफ डार्क के नाम से मशहूर

दक्षिण सूडान की मॉडल न्याकिन गैटवेच इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस मॉडल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसे लोगों ने 'क्वीन ऑफ डार्क' का नाम दिया है। सूडान में इस मॉडल का रंग एकदम काला है, लेकिन सबसे खास बात कि उसे अपने इस रंग पर गर्व है।

 अपने काले रंग पर गर्व करती हैं न्याकिम

अपने काले रंग पर गर्व करती हैं न्याकिम

सूडान की मॉडल न्याकिम गैटवेच का रंग गहरा काला है। लोगों ने उन्हें क्वीन ऑफ डार्क का नाम दिया है। न्याकिम ने इस नाम के लिए लोगों को शुक्रिया कहा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए ये बात कही है। उन्होंने लिखा है कि दुनिया में हर इंसान खूबसूरत है, हमारा जो भी स्किन कलर है उसे भगवान ने दिया है, तो हम उसके लिए बुरा क्यों मानें।

 काले रंग के बावजूद लोगों को बनाया दीवाना

काले रंग के बावजूद लोगों को बनाया दीवाना

डार्क स्किन के बावजूद न्याकिम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। लोग उनकी तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं। उनके फॉलोअर्स की तादात 97.4 हजार है। लोग उनकी तस्वीरों पर खूब कमेंट करते हैं। न्याकिम सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती है जहां वह अपनी सकारात्मक सोच के साथ कहती हैं।

 खुद से प्यार

खुद से प्यार


न्याकिम कहती हैं कि डार्क कलर की स्कीन उन्हें भगवान ने दी है, इसलिए मुझे अपनी स्कीन से प्यार है। वो कहती है उन्हें अपने गहरे रंग की वजह से लोगों की सवालों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जबसे वो मॉडलिंग के लिए यूएस आयी हैं उन्हें अपने रंग को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी है।

 रंग के साथ नहीं करूंगी छेड़छाड़

रंग के साथ नहीं करूंगी छेड़छाड़


न्याकिम गैटवेच कहती हैं कि भले ही मुझे कितना भी पैसा मिल जाए वो अपने स्किन कलर के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करेंगी। उन्होंने कहा है कि वो उस रंग के साथ खिलवाड़ क्यों करूं जिसे भगवान ने उन्हें दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+