Airways ने प्लेन में चढ़ने से रोका, डिस्टर्ब हुई मॉडल, अब देने होंगे इलाज के खर्च और 30 लाख रुपए
एक प्लस- साइज मॉडल को यात्रा से रोकना भारी पड़ गया। अब एयरलाइंस को 30 लाख रुपए देने होंगे। ये फैसाल एक अदालत ने सुनाया है।

Qatar Airways stop Plus size Model: एक अदालत ने एक मॉडल के मानसिक इलाज में आने वाले खर्च के लिए कतर एयरवेज को कम से कम एक साल तक भुगतान करने का आदेश दिया है। इसके अलावा एयरवेज को महिला की क्षतिपूर्ति किए 30 लाख रुपए देने होंगे। ये अर्थदंड एक 22 वर्षीय मॉडल को कतर एयरवेज द्वारा हवाई यात्रा से रोके जाने पर लगा है।

Qatar Airways पर जुर्माना
ब्राजील की साओ पाउलो की एक अदालत ने कतर एयरवेज पर प्लस-साइज मॉडल के मानसिक इलाज के लिए भुगतान करने का आदेश दिया है। दरअसल New York Post की रिपोर्ट के अनुसार, साओ पाउलो अदालत ने ये आदेश एयरवेज द्वारा यात्रा से रोकने पर दिया गया है। कथित तौर पर ये सामने आया की इन्फ्लुएंसर जुलियाना नेहमे को कतर एयरलाइंस ने विमान में चढ़ने रोक दिया। बाद में ब्राजील के लिए उन्हें एयर फ्रांस के फ्लाइट लेनी पड़ी।

ब्राजील में दर्ज हुआ था केस
जुलियाना ने ब्राजील पहुंचने पर साउओ पाउले स्टेट की एक अदालत में कतर एयरवेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें उन्होंने कहा कि एयरवेज ने उनके साथ भेदभाव किया है। कतर एयरवेज के कर्मचारियों ने ठीक उस वक्त उन्हें रोका जब वे लेबनान में छुट्टी मनाने के बाद वापस जा रही थीं। हालांकि उनके परिवार के अन्य सदस्यों प्लेन में चढ़ने दिया गया। लेकिन सिर्फ जुलियाना यह कहते हुए कि उन्हें बिजनेस क्लॉस के टिकट पर यात्रा करनी होगी, प्लेन में चढ़ने से रोका गया।

मॉडल को मिलेंगे 30 लाख
जुलियाना के साथ उसकी मां, बहन और भतीजे भी छुट्टियां मनाने गए थे। जुलियाना को छोड़कर सभी को कतर एयरवेज फ्लाइट लेने के अनुमति दे रहा था। मामले में अपने में साओ पाउलो की अदालत ने कहा कि एक विश्वसनीय प्रोफेशनल कंपनी कतर ने जुलियाना को ऐसा करने मानसिक चोट पहुंचाई है। ऐसे में जुलियाना के इलाज के लिए कम से कम एक साल तक एयलाइंस को $78 डॉलर (6,443 रुपये) के साप्ताहिक थेरेपी सेशन और बैंक खाते में कुल $3718 (लगभग 30 लाख रुपये) जमा कराने होंगे। न्यायाधीश रेनाटा मार्टिंस डी कार्वाल्हो ने कहा कि जुलियाना को तनावपूर्ण और दर्दनाक घटना से उबरने के लिए तत्काल राहत देना बेहतर उपाय होगा।
Recommended Video


फेमिली के साथ गई थी लेबनान
जुलियाना अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने लेबनान पहुंची थी। वे बिना किसी परेशानी के एयर फ्रांस के जरिए वहां पहुंची थीं। लेकिन जब वो वापस आना चाहती तो उन्हें परेशाना की सामना करना पड़ा। कतर एयरलाइंस के इनकार के बाद वो दोहा होकर ब्राजील वापस आई। एक बयान में जुलियाना ने कहा कि कतर एयरवेज के एक कर्मचारी ने उन्हें फ्लाइट में चढ़ने से रोका और कहा कि अगर वो फ्लाइट में सवार होना चाहती हैं तो उन्हें प्रथम श्रेणी की टिकट सीट खरीदनी होगी।

एयरलाइंस के इनकार की वजह
जुलियाना ने ये भी कहा कि कतर एयरलाइन को उन्होंने $ 1,000 यानी लगभग 82 हजार रुपये भुगतान किए थे। लेकिन उन्हें टिकट के पैसे वापस नहीं किए गए। बदले में उनसे 3,000 डॉलर (करीब 2.47 लाख रुपये) में बिजनेस क्लास का टिकट खरीदने को कहा गया। जुलियाना से कहा गया कि ये सलाह इसलिए दी जा रही है क्योंकि वे बिजनेस क्लास की सीटों पर ही फिट हो सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications