...जब अजगर लिपट गया गले से, फूलने लगी सांसें, मौत के मुंह क्या निकल पाया शख्स? Video
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स के शरीर में अजगर लिपटा हुआ है। ऐसे बड़ी मुश्किल से शख्स की जान बच पाई।
सांप हो या फिर अजगर दोनों बेहद खतरनाक जीव हैं। इन्हें देखकर ही रूह कांप जाती है। लेकन जब ये गले ही पड़ जाएं तो जान बचेगी ये कहना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। विडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक सांप एक आदमी के चारों ओर लिपट गया और शख्स अपनी जान बचाने का प्रयास कर रहा है।
वीडियो की शुरुआत में एक अजगर, पहले से ही उस व्यक्ति के गले में लिपटा हुआ है। इसने उसकी गर्दन के चारों ओर कसकर घाव कर दिया। इसे देख एक युवक दौड़ा हुआ आता है और उसके हटाने की कोशिश करता है। लेकिन उसे सफलता नहीं मिलती। बाद में परेशान बुजुर्ग पानी में गिर जाता है। युवक दोबारा कोशिश करता है लेकिन फिर भी बुजुर्ग को बचाने में सफल नहीं होता।

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इसे @nickthewrangler नाम के इंटाग्राम हैंडल से पोस्ट किया गया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ''जब अजगर में गले में रस्सी की तरह जकड़ गया तो आवाज बंद हो गई और मैं घबरा गया।"












Click it and Unblock the Notifications