VIDEO:अजगर ने बकरी को निगला, गांव वालों ने बनाया बंधक

गांव वालों ने देखा कि एक विशाल अजगर जमीन पर रेंग रहा है और वह भागने में असमर्थ है। अजगर का पेट फूला हुआ दिख रहा था।

नई दिल्ली। अगर हम कहें कि गांव वालों ने एक विशाल अजगर को बंधक बना लिया था और उसके साथ शरारतें की। आप कहेंगे ऐसा नहीं हो सकता अजगर से शरारत कर कौन अपनी जान जोखिम में डालेगा। लेकिन ऐसा हुआ है असम के बहैता चरियल गांव में ।जहां गांव वालों ने एक 15 फीट के अजगर को ना सिर्फ बंधक बनाया बल्कि बच्चों ने उसके साथ खूब शरारतें की। कोई उसका पूछ खींच रहा था तो कोई पूछ से खेल रहा था।

VIDEO:अजगर ने बकरी को निगला, गांव वालों ने बनाया बंधक

दरअसल असम के बहैता चरियल गांव के पास एक बड़ा जंगल है। गांव वालों ने देखा कि एक विशाल अजगर जमीन पर रेंग रहा है और वह भागने में असमर्थ है। अजगर का पेट फूला हुआ दिख रहा था। बाद में पता चला कि अजगर ने एक बकरी को पूरी तरह से निगल लिया था जिस वजह से उसका पेट फुल हुआ था। जिसके बाद गांव वालों ने अजगर को चारों तरफ से घेर लिया और उसके साथ शरारत करने लगे। उन्होंने अजगर का मुंह लतियों और झाड़ियों से बांध दिया जिस वजह से अजगर और मजबूर हो गया। गांव के बच्चों ने अजगर के साथ बहुत शरारतें की उसके शरीर को कुरेदा और बेचारा अजगर सबकुछ बर्दाश्त करने के लिए मजबूर था। तभी गांव वालों ने असहाय अजगर की फोटो ले ली और वीडियो भी बनाया लिया। जब इस बात की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को मिली तो वो अजगर को अपने साथ ले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+