python swallows woman : 54 साल की महिला को जिंदा निगल गया विशालकाय अजगर, फिर...
जांबी प्रोविंस (इंडोनेशिया) से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 22 फीट लंबे विशालकाय अजगर ने 54 साल की एक महिला को जिंदा निगल लिया। महिला बीते शुक्रवार को जंगल में कुछ सामान लेने गई थी। इसके बाद से ही लापता थी। खोजबीन की गई तो जंगल में अजगर मिला, जिसका पेट फूला हुआ था। इसके बाद अजगर को माकर महिला के शव को बाहर निकाला जा सका।
Recommended Video

महिला को निगल कर झाड़ियों के बीच आराम कर रहा था अजगर
डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, 54 वर्षीय महिला जाराह बीते शुक्रवार की रात को जंगल रबर लेने गई थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। स्थानीय लोगों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। बाद में जंगल में ही एक विशालकाय अजगर दिखा। अजगर झाड़ियों के बीच बैठा आराम कर रहा था।

अजगर को मारकर महिला के शव को निकाला बाहर
अजगर का पेट अत्यधिक फूला हुआ देखकर लोग पूरा माजरा समझ गए। अजगर महिला को जिंदा निगल गया था। सभी हैरान भी थे कि अजगर महिला को कैसे निगल सकता है। देखते देखते जंगल में लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने अजगर को मार डाला। फिर उसका पेट काटकर महिला का शव बाहर निकाला।

लोगों में अजगर की दहशत
अधिकारियों के मुताबिक, महिला के परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। स्थानीय लोगों ने अजगर का पेट फाड़ दिया और महिला की लाश बाहर निकाली। बता दें, महिला की मौत के बाद इलाके के लोग में दहशत है। इससे पहले भी 27 फीट का विशाल अजगर पकड़ा था। पिछले दिनों अजगर दो बकरी भी निगल गए थे। गांव के मुखिया ने बताया कि गांव में किसी ने भी अजगर द्वारा महिला को निगलते नहीं देखा। महिला जंगल में अकेले ही गई थी। उन्होंने कहा कि गांव में कई विशालकाय अजगरों के देखे जाने के बाद से लोगों में डर का माहौल है।
बता दें कि इंडोनेशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के अन्य हिस्सों में अजगर बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। अपने शिकार को दर्जनों नुकीले घुमावदार दांतों से पकड़ते हैं और फिर उसे पूरा निगलने से पहले उसका दम घोटकर मौत के घाट उतार देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications