Python in Dance Bar: डांस बार में अजगर की एंट्री, मस्ती का मूड ऑफ, सारा मजा किरकिरा
बार में मस्ती के बीच अचानक खलल डालने के लिए अजगर की एंट्री हो गई, जिससे सारा माहौल बदल गया। मैनेजर ने जब उसे देखा तो हांथ पांव फूलने लगे।

Python entry in dance bar: डांस बार जैसी मस्ती के प्लेस पर अचानक भयानक स्थिति बन जाए तो लोग कांप से जाते हैं। ये वो प्ले होता है, जहां लोग दुनिया सारे गम भुलाकर सिर्फ मस्ती के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में बार के अंदर किसी भी खतरे से बेपरवाह हो जाते हैं। लेकिन आस्ट्रेलिया के एक बार में कुछ ऐसा हुआ की वहां का पूरा स्टाफ डर के माले कांपने लगा। मैनेजर के डर के मारे हाथ पांव फूलने लगे। दरअसल, इस बार में अचानक एक पाइथन घुस आया था।
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की गई है। दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर डांस बार के मैनेजर के प्लेस की है, जहां वो बैठकर अपना काम निपटाते हैं। स्नेक कैचर्स टीम के फेसबुक पेज (Sunshine Coast Snake Catchers 24/7) पर घटना की एक तस्वीर ऑनलाइन पोस्ट की गई थी। फोटो में बार मैनेजर की मेज की दराज में पाइथन को देखा जा सकता है।
बताया गया कि मैनेजर ने पूरे दिन काम किया। इस दौरान जब उसने ड्रॉअर खोला और जब उसने देखा कि अंदर एक सांप है। यह देख वो चौंक गया। यह देखा गया कि अगर अस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड बार के अंदर सो रहा था।
तस्वीर को लेकर एक बयान में क्वींसलैंड बार ने कहा कि वहां सुरक्षा की पूरी व्यवस्था है, लेकिन पाइथन यानी अजगर अचानक देर रात घुसा होगा जब बार बंद हो गया था। इसलिए पता नहीं चल पाया। बार के कर्मचारी उसकी मौजूदगी से अंजान थे। तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर कई तरह के कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा बार में ऐसी स्थित देख कर शायद मुझे हार्ट अटैक आ जाएगा। जबकि एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, " पाइथन ने सोचा ये एख सुरक्षित रहेगा क्योंकि प्रबंधक शायद ही कभी काम करते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications