मकड़ी ने अजगर का किया Live शिकार, जाल में फंसाकर घोंट दिया दम, देखें दंग कर देने वाला Video
नई दिल्ली, 07 सितंबर: सोशल मीडिया पर वाइड लाइफ (Spider Python Video) से जुड़ी कभी-कभी ऐसी वीडियोज देखने को मिल जाती है, जिसका अंदाजा भी लगाया नहीं जा सकता। एक कहानी तो आपने सुनी होगी कि कैसे एक छोटी सी चींटी ने विशाल हाथी को सबक सिखाया था, लेकिन अब आप पहली बार ऐसा देखोगे कि कैसे एक मकड़ी ने अजगर जैसे खतरनाक सांप को अपने जाल में फंसाकर तड़पने को मजबूर कर दिया।

मकड़ी ने जकड़ा अजगर
किसी को कभी भी कम नहीं आंकना चाहिए, और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मकड़ी का वीडियो इसका जीता जागता उदाहरण है। अजगर जैसे घातक सरीसृप जिसकी जकड़ में अगर कोई आ जाए तो उसका बचना नामुमकिन है, लेकिन एक मकड़ी ने उसे जकड़कर रख दिया।

मकड़ी के शिकार के दो वीडियो वायरल
वायरल वीडियो के दो वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए है, जिसमें देखा जा सकता है कि मकड़ी के जाले में एक अजगर फंसा हुआ है और वो खूब दम लगा रहा है, लेकिन जाल के चंगुल से निकलने में बुरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है।

शिकारी मकड़ी ने घोंटा अजगर का दम
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक पेड़ के पास मकड़ी के जाल में अजगर बंध गया है, और धीरे-धीरे ऊपर से मकड़ी अजगर की तरफ अपने कदम रहा है और सीधे अजगर के पास पहुंच जाती है। अजगर पूरी तरह से जाल में फंसा हुआ है और मकड़ी उसके ऊपर से चल रही है। अजगर बिल्कुल बेदम नजर आ रहा है। मकड़ी और अजगर का ऐसा वीडियो शायद ही किसी ने देखा होगा।

छोटी सी दिखने वाली मकड़ी ने किया अजगर का शिकार
शायद कम लोगों को ही इस बात की जानकारी होगी कि छोटी सी दिखने वाली मकड़ी सांप जैसे खतरनाक सरीसृप का शिकार आसानी से कर सकती है। कीड़े, पतंगे, छोटी छिपकली खाने वाली मकड़ियां सांप की बेहद कुशल शिकारी होते हैं। ऑस्ट्रेलियाई रेडबैक मकड़ी बड़े-बड़े सांप को खा जाती हैं। एक बार मकड़ियों के जाल में फंसने के बाद खतरनाक से खतरनाक सांप का भी वश नहीं चल पाता। एक बार मकड़ी की चपेट में आने के बाद इस जहरीले सांप की मौत निश्चित होती है।
Part 2 pic.twitter.com/TkCrLnHzCw
— Vinod Kumar Jha (@vkjha62) September 7, 2022












Click it and Unblock the Notifications