• search
क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts

अंडे की रखवाली कर रहे अजगर ने जू कीपर पर दो बार किया हमला, देखें Shocking Video

|
Google Oneindia News

नई दिल्ली, 6 सितंबर: सोशल मीडिया के इस दौर में जानवरों का वीडियो काफी पसंद किया जाता है। बहुत से लोग ऐसे हैं, जो अलग-अलग तरह के जीवों को पालकर उनका वीडियो फेसबुक-इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं। अब एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अजगर जू कीपर पर हमला करता है, हालांकि उनकी किस्मत अच्छी रहती है। जिस वजह से वो बच जाते हैं। कुछ दिनों पहले भी एक दूसरे सांप ने उन पर हमला किया था। (वीडियो-नीचे)

पहले हाथ पर किया हमला

पहले हाथ पर किया हमला

वायरल हो रहा ये वीडियो अमेरिका के कैलिफोर्निया का है। वहां पर एक खास जू है, जिसे जे ब्रुअर नाम के शख्स चलाते हैं। उन्होंने बहुत तरह के जीवों को पाल रखा है, जिसमें सांपों की संख्या ज्यादा है। हाल ही में वो एक अजगर के पास खड़े होकर वीडियो बना रहे थे। पहले तो अजगर कैमरे की ओर देखते हुए शांत था, जबकि ब्रुअर उसके पीछे खड़े थे। कुछ देर बाद अजगर पीछे मुड़ा और जू कीपर के हाथ पर हमला कर दिया।

मुंह को बनाया निशाना

मुंह को बनाया निशाना

वैसे तो ब्रुअर बच गए, लेकिन उनके हाथ पर हल्की सी चोट आई। इसके बाद भी वो नहीं रुके और वीडियो बनाते रहे। कुछ देर बाद अजगर ने उनके मुंह को निशाना बनाते हुए हमला किया। इस बार भी उनकी किस्मत अच्छी थी, जिस वजह से चंद सेकंड के अंदर वो पीछे हट गए। वैसे ब्रुअर को सांपों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है। साथ ही वो उनके हमले से भी बचना जानते हैं।

वायरल हुआ वीडियो

वायरल हुआ वीडियो

उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि 20 फीट के अजगर ने मुझे काटा। वैसे इस विशाल जानवर ने मुझे वास्तव में कभी भी पसंद नहीं किया है। वो अपने अंडों की रक्षा करने वाली सुपर मॉम है। वो बहुत ही खूबसूरत है, उसके बच्चे भी काफी खूबसूरत होंगे। उनके इस वीडियो पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज और 1 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।

4 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स

मार्च में भी ब्रुअर के साथ ऐसा ही हुआ था। उस दौरान वो एक अजगर के पास वीडियो बना रहे थे। साथ ही उन्होंने स्टिक से उसका सिर ऊपर उठाया था, लेकिन तभी उसने अचानक पीछे मुड़कर हमला कर दिया। उस बार भी उनकी किस्मत ने साथ दिया और वो पूरी तरह से सुरक्षित थे। वैसे आपको ये जानकर हैरानी होगी कि उनके इस तरह के वीडियो लोग खूब पसंद करते हैं, जिस वजह से उनके इंस्टाग्राम पर ही 4 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

घर में खतरनाक मकड़ी और अजगर छोड़कर भागा किराएदार, मकान मालिक ने खोला दरवाजा तो...घर में खतरनाक मकड़ी और अजगर छोड़कर भागा किराएदार, मकान मालिक ने खोला दरवाजा तो...

English summary
Python bites on zoo keeper hand Shocking Video viral
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X