1.5 से 2 करोड़ की कीमत वाले फ्लैट के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे लोग! वायरल हो रहा ये वीडियो
भारत के कुछ प्रमुख शहरों में रियल एस्टेट की कीमतें हर साल बढ़ती हैं। फिर भी लोग अच्छा लाइफस्टाइल जीने के लिए आलीशान अपार्टमेंट में रहने की इच्छा रखते हैं। लोगों की इस इच्छा को दिखाने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुणे के निवासी 1.5 करोड़ रुपये की कीमत के आपार्टमेंट खरीदने के लिए 8 घंटे तक लाइन में लगे रहे। मेन सिटी से 15 किलोमीटर दूर वकाड इलाके में लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली।
ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में लोगों की एक लंबी कतार को एक इमारत के बाहर खड़े देखा जा सकता है, जो घरों को देखने के लिए अंदर जाने का इंतजार कर रहे हैं। यूजर ने कैप्शन में एक सवाल करते हुए पूछा कि क्या अन्य लोग घर खरीदने के लिए आठ घंटे तक इंतजार करने को तैयार होंगे।

वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स के कई कमेंट्स देखने को मिले। कुछ ने कहा कि वे अपार्टमेंट खरीदने के लिए इतने लंबे समय तक इंतजार नहीं करेंगे, जबकि अन्य यूजर्स ने वीडियो में जो देखा उस पर भरोसा करने से ही इनकार कर दिया।
एक यूजर ने लिखा कि कभी नहीं। मुझे नहीं लगता कि जिसके खाते में डेढ़ से दो करोड़ रुपये हैं, वो लाइन में खड़ा होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि विश्वास करना मुश्किल है। कुछ किराए के लोगों के साथ ये एक बिल्डर की मार्केटिंग रणनीति हो सकती है। लेकिन मुझे iPhone लॉन्च के दिन कतारों के बारे में भी ऐसा ही लगता है, इसलिए मैं गलत भी हो सकता हूं।
यहां देखें वीडियो...
एक तीसरे यूजर ने लिखा कि ये पूरी तरह से भ्रामक है। ये सभी लोग इवेंट का इंतजार कर रहे चैनल पार्टनर हैं, वास्तविक खरीदार नहीं।












Click it and Unblock the Notifications