हादसे में बदला रोमांटिक प्रपोजल, 'हां' करने के बाद गहरी खाई में गिरी लड़की, बर्फ की चादर ने बचाई जान
नई दिल्ली। Proposal Disaster: शादी के प्रस्ताव (प्रपोजल) के लिए पहाड़ों के डूबता सूरज, रोमांटिक स्पॉट और एक अच्छे दिन से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। ऑस्ट्रिया के एक शख्स ने भी अपनी प्रेमिका को प्रपोजल के लिए एक ऐसी ही रोमांटिग जगह चुनी थी लेकिन देखते ही देखते वह प्रपोजल एक हादसे में बदल गया। दरअसल, ऑस्ट्रिया (Austria) के फाल्कर्ट पर्वत (Falcart Mountains) पर एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। हालांकि लड़की ने शादी के लिए 'हां' तो कर दिया लेकिन अगले ही पल कुछ ऐसा हुआ कि कपल को एक साथ हॉस्पिटल ले जाना पड़ा।

पहाड़ी पर प्रपोजल हो सकता है खतरनाक
सुनसान पहाड़ी पर अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना बहुत रोमांटिक हो सकता है लेकिन आवश्यक सावधानी ना बरती जाए तो ऐसी जगहें खतरनाक भी साबित हो सकती हैं। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रिया के एक कपल के साथ हुई, जिनका प्रपोजल एक भीषड़ हादसे में बदल गया। दरअसल, हुआ ये कि एक महिला अपने प्रेमी का प्रपोजल स्वीकार करने के कुछ देर बाद ही चट्टान के किनारे से लगभग 650 फीट नीचे गिर गई।

प्रपोज करने के दौरान हुआ हादसा
सौभाग्य से उनकी प्रेम कहानी दुख नहीं रही क्योंकि खाई में बिछी बर्फ की चादर की वजह से महिला की जान बच गई। यह हादसा ऑस्ट्रिया के फाल्कर्ट पर्वत पर हुआ जहां कपल अपना रोमांटिक पल गुजार रहा था। जह 27 वर्षीय शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया, उसके कुछ पल बाद ही दोनों चट्टान से नीचे गिर गए। रिपोर्ट के अनुसार प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को बचाने के लिए खाई में छलांग लगा दी, लेकिन वह करीब 50 फीट हवा में एक चट्टान पर फंस गया।

बर्फ ने बचाई महिला की जान
चट्टान से टकराने की वजह से शख्स की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आया, हालांकि बाद में उसे हेलीकॉप्टर की मदद से बचा लिया गया। उधर, उसकी गर्लफ्रेंड की जान बर्फ की चादर ने बचा ली। बेहोशी हालत में उसे एक राहगीर ने देखा और आपातकालीन नंबर पर इसकी सूचना दी। इस घटना से संबंधित एक पुलिस अफसर ने बताया कि महिला की जान जमीन पर बिछे बर्फ की वजह से बच गई।

भाग्यशाली था कपल
अधिकारी ने कहा, 'दोनों बहुत भाग्यशाली थे। अगर बर्फ की चादर ना होती हो इस हादसे की तस्वीर कुछ और ही होती।' अधिकारी ने बताया कि कपल चट्टान के किनारे पर खड़ा था और बैलेंस बिगड़ने की वजह से पहले लड़की और उसके पीछे-पीछे लड़का चोटी से नीचे गिर पड़े। 27 वर्षीय शख्स 50 फीट नीचे गिरने पर एक चट्टान से टकराया और वहीं फंस गया जबकि उसकी प्रेमिका 650 फीट नीचे बर्फ की चादर पर गिरी।
यह भी पढ़ें: रयूमर्ड कपल कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा साथ में गए मालदीव, एक्ट्रेस की फोटो पर यूजर्स ने पूछा ये सवाल












Click it and Unblock the Notifications