स्कूल ने बच्चों की मांओं को लिखी चिट्ठी, कहा- इतने छोटे कपड़े न पहनें जो अंडरवियर...

एक प्राइमरी स्कूल ने बच्चों की मांओं को लिखे खत में कुछ ऐसा कहा जिसे पढ़कर आपकी आंखें चौंध जाएंगी।

वाशिंगटन डी.सी। आज हम आपको जिस घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे जानकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। खबर दरअसल ये है कि एक प्राइमरी स्कूल ने वहां पढ़ने वाले बच्चों की मम्मियों को एक पत्र लिखा और उनके पहनावे पर सवाल उठाए। पत्र में स्कूल की ओर से जो लिखा गया वह चौंकाने वाला था और उस पत्र पर मम्मियों ने जो प्रतिक्रिया दी वह दो कमाल की थी। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में...

छोटे कपड़े पहनकर गलत उदाहरण पेश न करें

छोटे कपड़े पहनकर गलत उदाहरण पेश न करें

दरअसल यह घटना यूके के पश्चिमी ससेक्स के सेमुर प्राइमरी स्कूल की है। स्कूल ने अपने बच्चों के घरवालों को लिख पत्र में कहा कि बच्चों के पेरेंट्स खुले हुए कपड़े पहन रहे हैं, उन्हें अच्छा उदाहरण पेश करना चाहिए। पत्र में कहा गया कि बहुत छोटे कपड़े पहनने से समाज में गलत उदाहरण जाता है। हालांकि स्कूल द्वारा लिखे गए इस पत्र पर बच्चों की मांओं ने नाराजगी जाहिर की है। और इसे बेहुदा करार दिया है।

क्या बोलीं स्कूल की सह-प्रधानाध्यापिका

क्या बोलीं स्कूल की सह-प्रधानाध्यापिका

वहीं, स्कूल की सह-प्रधानाध्यापिका कोरल कॉलिंस और ऐमा ऐर्डले ने कहा कि बहुत छोटे कपड़ों (जो अंडरवीयर जैसे दिखते हैं) और पजामा जैसे कपड़े पहनने वाले माता पिता की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी बच्चों के घरवालों को पत्र लिखा गया था और उनसे ढंग के कपड़े पहनकर स्कूल आने की अपील की गई थी। हालांकि स्कूल ने कहा कि उसने मार्गदर्शन के रूप में अच्छे इरादे से पत्र लिखा था।

मांओं ने लगाई स्कूल की क्लास

मांओं ने लगाई स्कूल की क्लास

स्कूल के इस खत पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक महिला ने कहा कि हमने कई मांओं को गाउन और चप्पलों में स्कूल आते देखा है यहां तक की एक मां ने तो बारिश के दिनों में मिनी स्कर्ट और कटा हुआ टॉप पहन रखा था क्या आपको वो नहीं दिखाई दिया। उन्होंने लिखा एक अन्य महिला ने वी आकार का एक टॉप पहन रखा था जिसमें से क्लीवेज साफ दिखाई दे रही थी तब किसी ने कुछ नहीं कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+