'भाई का अलग ही सिस्टम है', प्रोफेसर की नौकरी लगने पर शख्स ने नेताओं की स्टाइल में पोस्टर बनाकर दी खुशखबरी
Pratikshit Kanu Pandey: सोशल मीडिया पर एक बधाई पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लाखों लोगों ने देखा है। यह बधाई असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नौकरी मिलने को लेकर दी गई है, लेकिन इस पोस्टर की जो सबसे खास बात यह है कि इसे खुद नौकरी पाने वाले शख्स ने साझा किया है।
नौकरी मिलने के बाद अपनी खुशी जाहिर करने का नया तरीका सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शख्स ने पोस्टर भी इस अंदाज में बनाया है, जैसे किसी राजनीतिक पार्टी के कैंपेन में नेता की झलक दिखाई देती है।

चुनाव नहीं जीता, नौकरी लगी है
दरअसल, असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी मिले के बाद शख्स ने अपना ऐसा पोस्टर शेयर किया है, जैसे मानों कोई चुनाव जीत लिया हो। विक्ट्री के साइन के साथ फूल माला पहने पोस्टर में बड़ी सी फोटो लगाई हुई है। इसी के साथ उन्होंने अपनी जर्नी में सहयोग करने वालों का शुक्रिया उनकी फोटो के साथ अदा किया है।
जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के प्रतीक्षिक कनु पांडे नाम के शख्स की यूसी सैंटा बारबरा के कम्युनिकेशन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी लगी है। जिसके बाद उन्होंने अपनी खुशी का इजहार जिस तरीके से किया है, उसे देखकर हर कोई उनका मुरीद हो गया।
असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर मिली नौकरी
प्रतीक्षित कनु पांडे ने एक्स (ट्वीटर) पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- "आधिकारिक तौर पर यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं यूसी सैंटा बारबरा के कम्युनिकेशन विभाग में जनवरी 2024 से असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर ज्वाइन करने जा रहे हूं।"
लोग जमकर पसंद कर ये अंदाज
प्रतीक्षित ने यह पोस्टर मराठी भाषा में बनाया है। वहीं उन्होंने पोस्टर में उन लोगों का भी नाम शामिल हो, जिन्होंने उनकी इस यात्रा में सहायती और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। अब प्रतीक्षित कनु पांडे का यह अंदाज देखकर लोगों को नया आइडिया मिल गया। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 1 मिलियन व्यू मिल चुके हैं।
पहले भी साझा कर चुके ऐसा ही पोस्टर
हालांकि यह प्रतीक्षित का पहला पोस्टर नहीं है। इससे पहले साल 2022 में भी उन्होंने कुछ इसी तरह नौकरी मिलने पर अपनी खुशी का इजहार किया था, उस वक्त उन्होंने रक्षा संबंधी व्याख्यान में शामिल होने के लिए लोगों को जूम पर न्यौता भेजा था।












Click it and Unblock the Notifications