63 साल का यह व्यक्ति कर चुका है 53 बार शादी, वजह सुनकर आप भी माथा पकड़ लेंगे
शख्स ने 63 की उम्र में 53 वीं बार की शादी, जानिए क्या पाने के लिए कर रहा इतनी शादी
नई दिल्ली, 16 सितंबर: बहुत से लोगों के लिए एक शादी निभा पाना मुश्किल होता है लेकिन साउदी अरब में एक शख्स ऐसा भी है जो एक दो या तीन बार नहीं बल्कि अब तक 53 बार शादी कर चुका है। 63 साल की उम्र में 53 महिलाओं से शादी करने के कारण लोग इसे polygamist of the century उपनाम तक दे चुके हैं। इस शख्स ने इतनी अधिक बार शादी क्यों कि उसकी वजह ने सभी को हैरान कर दिया है।

इस 63 साल के शख्स ने 53 बार की शादी
53 बार शादी कर चुके सउदी के63 वर्षीय शख्स का नाम अबू अब्दुल्ला है। अब्दुल्ला ने हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि उसने क्यों और किस चीज की तलाश में पिछले 43 साल में 53 महिलाओं से शादी की है।

20 साल की उम्र में की थी पहली बार शादी
अब्दुल्ला ने बताया कि मैं पिछले 43 सालों में 53 महिलाओं से शादी की। पहली बार जब उसने शादी की तब उसकी उम्र 20 साल थी और उसकी पहली पत्नी उससे छह साल छोटी थी।"

पहली शादी के बाद खुश था लेकिन.....
अबू अब्दुल्ला कहा जब मैंने पहली बार शादी की तब मेरी एक से अधिक महिलाओं से शादी करने की कोई प्लानिंग नहीं की थी क्योंकि मैं खुश और सहज महसूस कर रहा था और मेरे पहली पत्नी से बच्चे थे।

23 साल की उम्र में दूसरी और फिर करता ही गया शादी
लेकिन अबू अब्दुल्ला और उसकी पत्नी के रिश्ते में समस्याएं आईं और जब वो 23 साल का था तो उसने पहली पत्नी की इजाजत लेकर दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब उनकी पहली और दूसरी पत्नियों का आपस में झगड़े होने लगे तो उसने परेशान होकर तीसरी और चौथी बार शादी करने का फैसला किया। बाद में उसने अपनी पहली दो पत्नियों को तलाक दे दिया।

साउदी महिलाओं के अलावा विदेश ट्रिप के दौरान इस वजह से की शादी
अब्दुल्ला की अधिकांश शादी अपने देश सऊदी की महिलाओं से की। इसके अलावा अपनी विदेश यात्रा के दौरान भी उसने कुछ विदेशी महिलाओं के साथ ब्याह रचाया। विदेश टूर के दौरान वहां शादी करने की वजह उसने बताई कि वह वहां खुद को दुराचार से बचाने के लिए ऐसा किया। उसने बताया कि मैं अपनी सभी पत्नियों के प्रति निष्पक्ष रहने की कोशिश की।

सिर्फ एक रात चली सबसे छोटी शादी
अब्दुल्ला ने बताया कि उसक सबसे छोटी शादी सिर्फ एक रात चली। शादी के दूसरे दिन ही मेरा उस पत्नी से तलाक हो गया था। इसके अलावा अन्य पत्नियों के साथ तीन से चार महीने तक रहता था। उसने कहा मैंने खुद को बुराई से बचाने के लिए शादी की।

उम्रदराज महिलाओं के साथ जिंदगी गुजारना आसान होती है
अब्दुल्ला ने कहा हर शख्स एक ही पत्नी के साथ अपना जीवन बिता देना चाहता है लेकिन उम्रदराज महिलाओं के बजाय जवान महिलाएं के लिए ये शर्त मुश्किल हो जाती हैं।

किस चीज की तलाश में उसने रचाई 53 बार शादी
अबू अब्दुल्ला ने बार बार शादी करने की वजह जो बताई वो वाकई में हैरान करने वाली थी। उसने दावा किया कि उसने व्यक्तिगत सुख नहीं बल्कि स्थिरता और मन की शांति पाने के उद्देश्य से 53 बार शादी की है। उसने बताया कि कई बार शादी करने की वजह बहुत ही सरल थी कि वो एक ऐसी महिला की तलाश थी जो उन्हें खुश कर सके।

क्या अभी और शादी करने की प्लानिंग है
क्या अब्दुल्ला अभी और शादी करना चाहते हैं? इसके जवाब में अब्दुल्ला ने कहा अब मेरी तलाश पूरी हो चुकी है। मैंने ऐसी महिला से शादी कर ली है और पुनर्विवाह करने की उसकी कोई योजना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications