Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इस डॉग ने चुकाई प्‍यार की कीमत, चली गई पुलिस की नौकरी

नई दिल्ली। पुलिस के अपने डिपार्टमेंट से एक कुत्ते को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। कुत्ते को नौकरी से निकाले जाने की वजह चर्चा का विषय बन गई है। एक साल के ग्रेवल को जिस वजह से जॉब से निकाला गया वो बेहद हैरान करने वाला था।

 Police dog SACKED from his job - but it's for an absolutely adorable reason

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रेवल कुछ ज्यादा ही मस्तीखोर था, जिसकी वजह से उसे पुलिस की नौकरी से निकाल दिया गया। पुलिस को अपने कुत्ते खतरनाक और तेज तर्रार चाहिए होते है, लेकिन ग्रेवल इसके विपरीत काफी फ्रेंडली था, जो जल्द ही किसी से घुलमिल जाता था।

उसके इस स्वभाव की वजह से वो पुलिस की नौकरी के लिए फिट नहीं हो पा रहा था। ट्रेनिंग के खतरनाक नहीं बन सका, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड पुलिस डिपार्टमेंट उसके अति-मित्रतापूर्ण स्वभाव के चलते नौकरी से बर्खास्त कर दिया।

हलांकि पुलिस की नौकरी से निकाले जाने के बाद ग्रेवल बेकार नहीं बैठा रहा बल्कि उसे ब्रिस्बेन की गवर्मेंट हाउस में गवर्नर पॉल डी जर्सी के आधिकारिक वाइस रीगल डॉग की नौकरी मिल गई। जो उसके लिए काफी अनुकूल है। यहां उसे मेहमानों का स्वागत करना होता है। उनके साथ खेलना कूदना होता है। सरकारी आवास में नौकरी पाने के बाद ग्रेवल खुश है। उसे वहां रोजाना सैकड़ों मेहमानों का स्वागत करना होगा है। अपने स्वभाव के कारण वो गवर्नर पॉल डी जर्सी को बेहद पसंद है और इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। गर्वनर और उनकी पत्नी ग्रेवल को खूब पसंद करते हैं।

यहां आने वाले मेहमान भी उसे खूब पसंद कर रहे हैं। उसे अब यहां के लिए कास तरह की ट्रेनिंग दी जा रही है। जो डॉग पुलिस डिपार्टमेंट में फिट नहीं बैठा और अपने स्वभाव की वजह से नौकरी से निकाला गया वो अब सोशल मीडिया पर स्टार बन गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+