100 करोड़ हाथियों के बराबर प्लास्टिक कचरा

प्लास्टिक
Getty Images
प्लास्टिक

अमरीकी वैज्ञानिकों ने अब तक बनाए गए प्लास्टिक की कुल मात्रा 8.3 अरब टन बताई है.

यह ऐसा मटीरियल है जो बीते 65 सालों में बड़ी तेजी से बनाया गया. यह आंकड़ा करीब 100 करोड़ हाथियों के वजन के बराबर है.

गौर करने वाली बात ये है कि प्लास्टिक को कचरे के तौर पर फेंकने से पहले उसका इस्तेमाल बेहद कम समय के लिए ही किया जाता है.

कुल प्लास्टिक उत्पादन का 70 फीसदी से ज्यादा कचरे के रूप में है, जो अधिकतर ज़मीनों में भरा जा रहा है या नालों में बहाया जा रहा है. इससे वातावरण को भी बहुत नुकसान हो रहा है.

डॉक्टर रोलैंड गेयेर ने बीबीसी न्यूज़ को बताया, "हम बहुत तेजी से 'प्लास्टिक प्लानेट' बनने की ओर अग्रसर हैं. अगर हम उस तरह की दुनिया में रहना चाहते हैं तो हमें चीजों के इस्तेमाल को लेकर सोचना होगा. खासकर प्लास्टिक."

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के इकोलॉजिस्ट सैंटा बारबरा और उनके साथियों ने इस संबंध में एक पेपर लिखा है. इसमें उन्होंने अब तक बने कुल प्लास्टिक और उसके इस्तेमाल के साथ ही उसके प्रभावों का भी अध्ययन किया है.

प्लास्टिक
Getty Images
प्लास्टिक
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+